Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

SUMMER HEALTH TIPS HINDI

Summer Health Tips Hindi- दोस्तों हम सब जानते हैं की गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर की हालात क्या होती हैं। वैसे देखा जाए तो मानाव शरीर सभी मौसम के अनुरूप अनुकूल होने की क्षमता होती हैं, पर कई बार कई मौसम के सामने हमार शरीर टिक नहीं पाता. ठीक वैसा ही हाल कुछ गर्मी का हैं।

 

आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे खास टिप्स के बारे में जानने वाले हैं, जिससे हम अपने बॉडी को भीषण गर्मी से बचा सके। Summer Health Tips Hindi

Summer Health Tips Hindi

Summer Health Tips Hindi table of content

  • पानी का नियमित सेवन (Regular Water Intake)
  • अपने अंगों की सुरक्षा(Protect Your Organs)
  • भोजन का रखें ध्यान (Take Care of Food)
  • नरम व सूती के कपड़े पहने (Wear Soft and Cotton Clothes)
  • तरल पदार्थों का उपयोग(Use Of Liquids)
  • AC या कूलर से निकलते ही सीधे धूप के संपर्क में ना जाए
  • गर्मी में व्यायाम और आराम (Summer Exercise And Rest)
  • लू व हीट वेव से रहें सावधान (Beware of Heat Wave and Heat Wave)

1. पानी का नियमित सेवन (Regular Water Intake)-

दोस्तों जैसे ही गर्मियों का मौसम आता हैं वैसे ही हमारे शरीर में पानी की मात्रा अपने आप कम होने लगती हैं। और इसकी सबसे बड़ी वजह हमारे बॉडी का बढ़ता हुआ तापमान, ऐसे स्थिति में पानी की कमी से हमारे शरीर में न जाने ऐसे कई सरे दिक्कते आने लगती हैं, जो कही न कही हमारे शरीर को नुकसान पहुचाता हैं। ऐसी स्थिति में हमें गर्मियों में पानी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

2. अपने अंगो की सुरक्षा(Protect Your Organs)-

आपने यह बात नोटिस की ही होगी की, जब भी हम भरी गर्मी में कही बाहर जाते हैं तब त्वचा में जलन महसूस होता है. यह सब तेज धुप की वजह से होता हैं, जिससे हमें बचना जरूरी होता हैं सूर्य की किरने धुप के साथ-साथ कई सारे घाताक किरणों को भी ले कर आता हैं। और यह घातक किरणें हमारे कोशिकाओं को नष्ट करती हैं।Summer Health Tips में यह प्रमुख हैं।

3. भोजन का रखें ध्यान (Take Care of Food)-

गर्मियों के दिनों में कही न कही बाकी मौसमो की तुलना में हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती हैं। हमारी बॉडी का तापमान बढ़ने की वजह से हमारे शरीर में ऊर्जा की अल्पता होती जाती हैं और हमारा शरीर कमजोर पड़ता जाता हैं और ऐसे हमारे सेहत के खराब होने की नौबत ज्यादा बनी रहती हैं। ऐसे में कोशिश करें की जब भी घर से बाहर निकले तो कुछ खा कर ही निकले ताकि बॉडी में ऊर्जा की मात्रा बनी रहें। खाने में कोशिश करें की तली भुनी चीजें ना ले बल्कि उसकी जगह कुछ फल या हल्दी चीजों को शामिल करें

4. नरम व सूती के कपड़े पहने (Wear Soft and Cotton Clothes)-

दोस्तों जैसा की आप सब जानते हैं हम अपने पहनावे को जरूरत के हिसाब से बदलते रहते हैं। जैसे- कही घुमने गए तो घुमने वाले कपड़े, खेलने गए तो स्पोर्ट्स के कपड़े पहनते हैं। ठीक इसी तरह से गर्मियों के दिनों में कुछ खास तरह के कपडे पहने जैसे की सूती के कपड़े, हलके कपड़े, ऐसे कपड़ें जिससे हवा पास हो सके। और गर्मी के वजह से आने वाले पसीने से आपको राहात मिल सके।

5. तरल पदार्थों का उपयोग(Use Of Liquids)-

आपने देखा होगा की जैसे ही गर्मियों का सीजन आता हैं तरल पदार्थो की मांग बढ़ जाती है। इसका मतलब यह हैं की लोग गर्मियों के दिनों में कई ऐसे तरल पदार्थो का सेवन करते हैं जिससे उन्हें ऊर्जा मिल सके। आप भी गर्मियों के दिनो में अपने पसंद के अनुसार तरल पदार्थ जैसे की - नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, जूस का सेवन कर सकते हैं। अब गर्मी के दिनों में ठंठे तरल पदार्थो को कई लोग धुप से आते ही थके हुए हाल में पिने लगते हैं, जो की गलत तरिका हैं आप किसी भी तरल पदार्थो का सेवन करें तो आराम से करें।

6. AC या कूलर से निकलते ही सीधे धूप के संपर्क में ना जाएं-

कई बार होता हैं की जैसे हम अपने घर या ऑफ़िस में बैठे हैं और आपको अचानक बाहर जाना हो गया तो ऐसे में सीधे धूप के संपर्क में न जा कर थोडा कम धूप में पहले जाए फिर आगे बढे।

AC या कूलर में रहने से हमारी त्वचा काफी सेंसेटिव हो जाती हैं और जैसे ही हम बाहर धूप के संपर्क में आते हैं तो हमारी त्वचा धूप में शामिल हानिकारक किरणों से नहीं लड़ पाती और वह जलने लगती हैं, जिससे हमें जलन महसूस होती हैं।

7. गर्मी में व्यायाम और आराम (Summer Exercise And Rest)-

दोस्तों जीवन में जितना आराम जरूरी हैं उतना व्यायाम भी जरूरी हैं, गर्मी के दिनों में कोशिश करें की समय निकल कर व्यायाम करें। और रही बात आराम की तो यदि आपके पास समय बचता हैं दोपहर में पावर नैप जरूर ले ‘ पावर नैप’ का अर्थ थोड़े समय की नींद होती हैं जिसमें आप अपने शरीर के साथ-साथ अपने दिमाग को भी आराम देते हैं ताकि वह अच्छे से और तेजी से काम कर जाएं।

8. लू व हीट वेव से रहें सावधान (Beware of Heat Wave and Heat Wave)-

जैसे ही मई-जून की गर्मिया स्टार्ट होती हैं तब कड़ाके की धूप और गर्मी जीना दुर्भर कर देतीं हैं और इस्क्जे साथ ही साथ आता हैं लू और हीट वेव जो एक आम व्यक्ति के शरीर को झकझोर कर रख देता हैं। जब भी आप गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकले तो कुछ जरूरी तैयारी के साथ ही निकले जैसे की- साथ में एक पानी की बोतल रखना, हाथ व पैरो को पूरी तरह ढकना, चेहरे व सर की सुरक्षा के लिए स्कार्फ व टोपी का इस्तिमाल करना.

दोस्तों आज के इस आर्टिकल Summer Health Tips Hindi में हमने जाना की कैसे हम अपने और अपने शरीर की सुरक्षा कर सकते हैं। इस लेख में Summer Health Tips Hindi में बताई गयी बातें यदि आपको उपयोगी लगी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों तक शेयर जरूर करे। 

शेयर करें: