Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

आलस को कैसे दूर करें | how to overcome laziness in hindi

दोस्तों आज हम जानेंगे की अपने आलस को कैसे दूर करें क्योंकि आलस इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता हैं, चलिए सबसे पहले आपको बता दे की आखिर आलस होता क्या है? फिर हम मानेंगे की आलस को कैसे दूर करें? किसी भी काम में हमारा मन ना लगना, अपने कीमती टाइम को यूं ही गुजार देना, जरूरत से ज़्यादा आराम या अधिक सोना आदि को हम आलस कहते हैं और यह भी जानते हैं कि आलस से हमारा बहुत नुकसान होता हैं.

how to overcome laziness in hindi

तो चलिए जानते हैं की आलस को कैसे दूर करें किन किन उपाय से हम अपने आलस को दूर कर सकते हैं।

आलस दूर करने के उपाय, रूपरेखा-

  • कार्य में ध्यान दे  
  • आत्मविश्वास बनाए रखें 
  • बेकार ख्यालो से दूर रहें 
  • फीट रहें 
  • नींद और खाना 
  • नियमित जिंदगी 
  • फायदे के बारे में सोचे

1. कार्य में ध्यान दे कर (concentrating on work) - 

काम करके ही हम जिंदगी का असली सुकून प्राप्त कर सकते हैं,और आलस को दूर कर सकते हैं भले ही हम अपने कार्यों में सफल हों या असफल, ये तो बात की बात है यह सोचने के बजाय अपने कार्य को लगन और मेहनत से करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए कार्य करते समय एक साथ कई काम करने के बजाय एक बार में एक या दो कामों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। 

इयरफोन का यूज़ करते हो तो हो जाओ सावधान, पढ़े जानकारी  

2. आत्मविश्वास बनाए रखें (maintain confidence) – 

दोस्तों ज्यादातर हम अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी के चलते कुछ कमो को करने से कतराते है और फिर उसी काम को न करना उस समय हमारे अन्दर आलस को अपना घर बनाने देता हैं। 

3. बेकार ख्यालो से दूर रहें (stay away from useless thoughts)- 

अनावश्यक विचारों से खुद को आजाद करने की कोशिश करें क्योंकि जितना हमारे अंदर बिखराव कम होगा, उतना ही अधिक हमारा स्वयं पर नियंत्रण होगा। 

4. फिट रहें (keep fit)– 

जी हां दोस्तों आलस से दूर रहने की बात हो और हमारी फीटनेश की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता अपने आप को आलस से दूर रखना हैं तो कम समय ही सही पर आपको अपने शरीर को देना ही होगा और उस समय में आपको योग और व्यायाम करना होगा। 

5. नींद और खाना (sleep and eat)– 

यदि आपकी नींद पूरी न हुई हो तो आप अगली सुबह से ही आलस महसूस करेंगे और इसके साथ ही यदि आप खाना सही समय पर नहीं खाते या फिर कभी जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं तब आपके अन्दर आलस भरने लगता हैं।

6. नियमित जिंदगी (regular life)– 

यदि आप भी अस्त व्यस्त जिंदगी जीते हैं तो आपका सबसे अच्छा साथी आलस ही बन सकता हैं जिसके साथ आप दिन और रात रह सकते हैं। 

7. फायदे के बारे में सोचें (think about the benefits)– 

कई बार हम किसी काम को छोटा होते हुए भी नहीं करते तो इसका एक आसन सा उपाय हैं, आप बस उस काम से होने वाले फायदे के बारे में सोचे जिससे आपको एक प्रेरणा मिलेगी उस काम को करने के लिए। 

मै उम्मीद करता हु की इस आर्टिकल में आपको आलस को कैसे दूर करें इसका जवाब मिल गया होगा यदि यह जानकारी आपको अच्छी और फायदेमंद लगता है तो शेयर जरूर करें। 

हमेशा सेहतमंद रहना हैं, तो आज ही जाने इन हेल्थ टिप्स को - क्लिक करें 

इन्हें भी पढ़े:-

शेयर करें: