भूख न लगने की क्या वजह होती है | Bhukh na lagne ki vajah
भूख न लगने की वजह आज कल आम समस्या सी बन गयी हैं और भूख न लगने से शरीर की कई सारे अंग प्रभावित होने लगते है, भूख न लगने की वजह यदि आपको पता चल जाय तब आप उसका निवारण भी खोज सकते हैं यदि आप भी भूख न लगने की वजह से परेशान हैं या फिर भूख न लगने की वजह भूख न लगने की वजह और उसका उपाय जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े -
भूख न लगना - रूपरेखा -
- सबसे पहले जानते हैं भूख न लगने का सामान्य कारण
- भूख न लगने के लक्षण
- रोग की पहचान कैसे करें ?
- भूख न लगे तो उपाय?
भूख क्यों नहीं लगती हैं –
- लगातार उल्टे-पुल्टे खाने से, पूर्व में किए गए भोजन के बिना पचे पुनः भोजन करना।
- अजीर्ण (Indigestion) होने पर भी भोजन करना।
- आटे या बेसन की बनी वस्तुओं का अधिक प्रयोग।
- बिना पके या फिर आधा पके भोजन करना।
- दिन में भोजन के बाद नृत्य।
- द्रव पदार्थों जैसे (जूस,दूध,दही,पानी आदि) का अधिक सेवन कर लेना।
- अति उष्ण, अति स्निग्ध, अति सूक्ष्म, पदार्थों का सेवन।
- भोजन के बाद अथवा भोजन के बीच में जल पीने का अभ्यास।
- तेज चाय (Strong tea) एवं कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन।
- भोजन के घंटों में अनियमितता यानी की रोज एक ही समय पर खाना न खा कर अपने भोजन के समय को बदलते रहना।
- जल्दी-जल्दी खाना (Hurried eating)।
- अधिक बीड़ी-सिगरेट अथवा मद्य का क सेवन, क्योंकि यह सारी चीजें आपके भूख को मार देती हैं।
भूख न लगने के लक्षण -
- कंठ एवं मुख का सूखना । भूख न लगना, खट्टी डकारें आना, भोजन के प्रति अरुचि ।
- पेट,पीठ का दर्द करना एवं दुर्बलता की प्रतीत ।
- सिर में चक्कर, तृष्णा की अधिकता, मुख से धुँआ जैसा निकलना, पसीना आना, घबराहट । शरीर में भारीपन.
- आलस्य, प्रातः कालीन लक्षणों में टहलते समय उदर पीड़ा अथवा मितली (Nausea) की उपस्थिति ।
- जिव्हा मलावृत्त एवं मुँह से दुर्गंध । मुँह में पानी भर आता हैं। भोजन के बाद अक्सर पेट दर्द की शिकायत रहती हैं।
रोग की पहचान कैसे करें -
भूख न लगने के साथ-साथ तबीयत का गिरा रहना, भोजन के बाद पेट फूलना, मितली, वमन, सिर दर्द, दस्त, काली मल का आना, अनियमित पाखाने की आदत (Irre- gular bowel habits), वजन का कम होना (Weight loss) आदि लक्षणों से इसे सरल पूर्वक पहचाना जा सकता हैं।
यदि यह परेशानी कुछ ही दिनों से हो रहे हों, तो घबराये नहीं . पित्ताशय शोथ एवं जीर्ण आमाशय शोथ' में दर्द न होकर बेचैनी महसूस होती हैं।
भूख न लगे तो करें ये उपाय –
- थोड़ी-थोड़ी देर में खाना खाएं।
- आहार में पोषक तत्वों को शामिल करें।
- सबके साथ बैठकर खाना खाएं।
- सुबह नाश्ता जरूर लें।
- अधिक मात्रा में पानी पीते रहे।
- ज्यादा तकलीफ होने पर अपने चिकित्सक से सलाह जरूर ले।
तो दोस्तों यदि भूख न लगने की वजह आपको इस आर्टिकल को पढ़ कर कुछ नालेज मिलता है तो कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों तक जरूर सेंड करें।

