योग से रहे निरोग
योग के फ़ायदे:- हजारो सालों से विकिसित हो रहे योग और योग के फ़ायदे को आज पुरे विश्व ने पहचान लिया. जहां एक ओर शारीरिक विकास के लिए व्यायाम ज़रूरी हैं, अंदरूनी अंगों के सही सही कार्य सञ्चालन में योग और योगासनों का बहुत ही योगदान हैं अगर आप अन्दर से स्वास्थ्य रहना चाहते हैं तो योग करे और साथ ही योग के फ़ायदे को जाने.
सुबह उठकर करें योग:-
योग के फ़ायदे के लिए योगासन हेतु सर्वोत्तम हैं सुबह सुबह योगासन करने से शरीर को दिन भर चलने की उर्जा मिलती हैं.
हमारे शरीर में हो रहे सभी अंदरूनी क्रियाओं के सफल सञ्चालन में योगासन का बहुत योगदान होता हैं. आज जब सारा विश्व योग के महत्त्व को समझता है और उसका लाभ ले रहा हैं, हमारे देश में ही उसको मानने वालों की कमी हैं.
आप अगर शतायु(लम्बे समय तक स्वस्थ जीवन बिताना चाहते है तो ) आज ही योग को अपने दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बना ले सूर्य नमस्कार से करे शुरुआत सूर्यनमस्कार १२ तरह के योगासनों का समूह हैं. इसे रोज़ सुबह करे.
यह भी पढ़े - आलस को दूर कैसे करें
सुबह-सुबह करे ये योगासन:-
- अनुलोम विलोम
- कपाल भाती
- मयूरासन
- सर्वांगासन
- हलासन
- धनुरासन
- नौकासन
और सबसे महत्वपूर्ण हैं प्राणायाम प्राणायाम प्र का योग हैं. आप पुरे निष्ठां से प्रतिदिन प्राणायाम करे. ऐसा माना जाता हैं की प्राणायाम से आदमी दीर्घायु होता हैं और जो भी सौ साल तक जीता हैं वो नियमित रूप से प्राणायाम ज़रूर करता है.
- योगासन और प्रणायाम करते समय इन बातों को ध्यान में रखें:-
- योगासन करते वक्त पेट को खाली रखें.
- योगासन के दौरान आप नियमित रूप से सांस लेते रहे.
- यदि आपकी सांस तेज़ चलेगी तो योग का पूरा लाभ नहीं मिलेगा.
- योगासन के लिए ढीले और आरामदे कपडे पहने, आपके कपडे आपके शरीर को किसी तरह जकड़ने नहीं चाहिए.
- योग के दौरान आपके शरीर के अंगो को आसानी से मूवमेंट होना चाहिए वरना आपको नुकशान उठाना पढ़ सकता हैं.
योग से लाभ कब मिलता हैं ?
योग का लाभ एक दिन आसन करने से नहीं आएगा, आप जो भी योगासन करते हो उसे लम्बे समय तक जारी रखे तब जा कर कई सालो के अनवरत योगासन से ही आपके शरीर को योग का सही लाभ मिलेगा.
कुछ आसन आपके लिए कठिन हो सकते हैं. दोस्तों आप कभी अपने क्षमता से बाहर का आसन करने की कोशिश करे पर बहुत ज्यादा जोर ना दे.
कही ऐसा न हो की लेने के देने पड़ जाए, किसी दुसरे से तुलना न करे, हर आदमी की अपनी शारीर बनावट होती हैं और कितने दिनों का अभ्यास है ये भी मायने रखता हैं. आप धीरे धीरे प्रयास करे और जो हो सकता हैं उतना ही योग करे इसके साथ ही याद रखे की योगासन के तुरंत बाद पानी नहीं पिए ये नुकसान देय हो सकता हैं कुछ बीमारियों में कुछ खास आसन की मनाही हैं, आप को अपने डॉक्टर से सलाह ले कर ही आसन करना चाहिए.
लम्बे समय तक योगासन करने के फायदे:-
- लम्बे समय तक रोज़ योगासन करने से ही योगासन का सही फल मिलता हैं.
- आप खुद को अपने उम्र से जवान और फुर्तीला रख सकते हैं.
- योग से नियम संयम भी जागृत होता हैं.
- नियमित रूप से योगासन करने वाला व्यक्ति सद्चरित मृदुभाषी, समय का पाबंद, मददगार और विनम्र होता हैं, उसमे साहस, धैर्य, शीलता और निडरता आती हैं.
- रोजाना नियमित रूप से योगासन करने वाले व्यक्ति का शरीर हर मौशम में आने वाली शाररिक परेशानियों से निपटने के लिए तैयार रहता है.
- योगासन और प्रणायाम हमारे शारीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है.
तो दोस्तों योग के फ़ायदे जानने के बाद अब आपको भी योगासन और प्रणायाम को अपनी जीवन में लाना होगा. ऊपर बताये गए योग के फ़ायदे आप भी ले सकते है और हमेशा फीट और तंदरुस्त राह सकते हैं.

