लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाए?
यह बात तो आप जानते ही होंगे की लिवर शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है, जो पित्त का निर्माण करती है। पित्त खाना पचाने में बहुत बड़ा योगदान करता है. लिवर हमारे शरीर से गंदगी निकालने का भी काम करता है, इसी वजह से लिवर को सही रखना बहुत जरूरी हैं. पर जब भी खाने पिने की परहेज आती हैं तब सवाल आता हैं की-
हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं
लीवर को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए ? लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाए ? और लिवर के लिए क्या खाना चाहिए? दोस्तों लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगो में से एक हैं और इसे स्वास्थ रखना भी बहुत जरूरी हैं. आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे लिवर के लिये कौन-कौन से फूड अच्छे होते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां(Green leafy vegetables):-
यह लिवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में काफी मददगार साबित होती हैं। इसमें मौजूद क्लोरोफिल तत्व लिवर में खतरनाक रसायनों के प्रभावों को कम करता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए सब्जियां जैसे, पालक, पत्ता गोभी, करेला आदि पित्त संश्लेषण के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
लहसुन(Garlic):-
लहसुन में काफी पोषण होता है जो कि लिवर को साफ करने में मदद करता है। यह लिवर में इंजाइम बनाता है जिससे वह पौष्टिक तत्वों को ग्रहण कर सके और गंदे पदार्थों को बाहर निकाल सके।
हल्दी(Turmeric):-
हल्दी लिवर को साफ रखने में काफी मदद करती है। हल्दी लिवर के क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में भी सहायक है। अगर आपको हल्दी का सेवन करना है तो 1/4 चम्मच हल्दी पावडर एक गिलास पानी में मिलाइये और इसे उबाल लीजिये। इस हल्दी वाले पानी को कुछ हफ्ते तक रोज दिन में दो बार पिएं। इसके साथ ही हल्दी का प्रयोग अपने खाने में करते रहें।
सेब(Apple):-
सेब में पेक्टिन काफी मात्रा में होता है जो कि पाचन प्रणाली एंव कोलेस्ट्रॉल को दूर करता है। यह लिवर को ज्यादा काम करने से बचाता है। सेब में मैलिक एसिड भी होता है जो कि खून से कार्सिनोजन को दूर रखता हैआपको रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिये।
ऑलिव ऑयल(Olive oil):-
ऑलिव ऑयल लिवर और हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता हैएक चम्मच ऑलिव ऑयल का नियमित सेवन करने से लिवर एंजाइम और वसा कोशिकाएं बेहतर होती हैं और लिवर में रक्त का प्रवाह भी ठीक तरह से होता
अदरक(Ginger):-
अदरक में एंटी वायरल, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया दाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर लिवर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है और धमनियों में प्रवाह को ठीक रखने के साथ ही ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी ठीक रखता है।
चुकंदर(Beetroot):-
चुकंदर, रक्त बनाने के साथ-साथ लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फ्लैवोनॉयड्स और बीटा-कारोटीन होता है जिससे लिवर अच्छी तरह काम करता है।
नींबू(Lemon):-
नींबू में कई गुण होते हैं, जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट डी लिमोनेन भी होता है जो शरीर में अच्छे एंजाइम्स को एक्टिव कर देता हैं
ग्रीन टी(Green Tea):-
हर दिन ग्रीन टी पीने से शरीर की विषाक्तता समाप्त हो जाती है, यानि सारे टॉक्सिन निकल जाते हैं। ऐसे में अपने आप लिवर का काम कम हो जाता है।
दोस्तों आज के इस लिवर को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए ? इसका जवाब आज हमने जाना आप अपने लिवर को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो ऊपर बताई गयी चीजो का सेवन जरूर करें. इससे आपको अपने लिवर को स्वास्थ रख पाएंगे.

