Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

स्टूडेंट्स के लिए हेल्थ टिप्स 

दोस्तों आज के इस लेख में स्टूडेंट्स के लिए हेल्थ टिप्स (Health Tips For Studentsके बारे में बताएँगे – स्टूडेंट लाइफ हर किसी के जीवन में आता ही हैं, अभी आप स्टूडेंट हो या फिर आप कभी स्टूडेंट थे तो आपको भी पता होगा की स्टूडेंट लाइफ में हमें किन कीन चीजो से हो कर गुजरना पड़ता हैं. और ऐसे में हम व्यस्तता को वजह से अपनि सेहत पर उतना ध्यान नहीं दे पाते जितना हमें देना चाहिए.आप यहाँ बताये हेल्थ टिप्स को जान कर अपने स्टूडेंट लाइफ को हेल्दी बना सकते हैं.


स्टूडेंट्स के लिए हेल्थ टिप्स  | Health Tips For Students


Table Of Content -

  • सुबह का ब्रेकफास्ट
  • खाने में मसालों का उपयोग
  • पानी पीने की आदत
  • खाने में सब्जियों को शामिल करें
  • खाए आराम से
  • खाने का समय नियमित रखें
  • रात को पूरी नींद लेना

01. सुबह का ब्रेकफास्ट -

स्टूडेंट्स के लिए हेल्थ टिप्स में सबसे पहला हैं ब्रेकफास्ट यानी हमारा सुबह का नाश्ता होता हैं, जो हमें दिन भर प्रोडीक्टिव और एक्टिव रहने में काफी मदद करता हैं. चुकी यह हमारे दिन का पहला मील होता हैं, तो कोशिश करें की आप अपने सुबह के नास्ते को ना भूले और हा याद रखे की नाश्ते में ताजा और अच्छी चीजो का ही सेवन करें.

02. खाने में मसालों का उपयोग – 

अब मशाले वाली चीजें तो सबको पसंद होती हैं लेकिन यदि आप एक स्टूडेंट हैं और फीट रहना चाहते हैं, आप चाहते है की आपकी फीटनेश बनी रहें तो ज्यादा मसालेदार और मसालों से बनी चीजो से दूर रहें, यदि सेवन करना भी हैं तो ना की मात्रा में करें.

03. पानी पीने की आदत – 

यह जानकारी तो आपको होगी ही की, हमारे शरीर में यदि किसी पदार्थ की मात्रा ज्यादा हैं तो वह हैं पानी. पानी ना पीने से या पानी की कमी होने की वजह से हमें डीहाइड्रेसन जैसी समस्यायों से भी जुझन पड़ सकता हैं. तो कोशिश करें की पानी समय समय पर जरूरत के अनुसार पीते रहें और शरीर में पानी की मात्रा कम ना होने दे.(जाने - जाल के चमत्कारी फायदों को )

04. खाने में सब्जियों को शामिल करें – 

खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। इस तीन नंबर के नियम को जरूर मानें और खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें। इन सब्जियों में आपको भरपूर मात्रा में खनिज पदार्थ मिल जायेंगे. 

05. खाए आराम से – 

अब इसका क्या मतलब हुआ की “ आराम से खाए ”. दोस्तों वैज्ञानिक शोधो में पाया गया हैं की जब हम खाने को धीरे-धीरे और चबा चबा कर खाते हैं तो उसमे हमारे लार का समावेस हो जात हैं और इसके साथ खानों के बहुत छोटे टुकड़े हो जाता हैं जो बड़ी ही आसानी से पाच जाता हैं. 

06. खाने का समय नियमित रखें – 

स्टूडेंट्स में अनुशासन का होना बेहद जरूरी हैं. दोस्तों किसी भी काम को अनुशासित तरीके से किया जाय तो उसका फायदा हमें जरूर मिलता हैं. इसी लिए कोशिश करें की आप पाने खानो का एक वक्त निर्धारण करे और उसी वक्त खाना खाए इससे आप में अनुशासन तो आएगा हि साथ ही साथ सेहत में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा.(खाने से जुडी इन रोचक बातों को जाने )

07. रात को पूरी नींद लेना – 

दोस्तों नींद हमारे जीवन के अहम् हिस्से में से एक हैं, चाहे बात आपके काम की हो या फिर अगले दिन होने वाले एग्जाम की आपने चाहे कितनी भी तैयारी की हो, कितने भी जग कर तैयारी किये हो यदि परीक्षा में आपकी दिमाग और आपका शरीर ही साथ ना दे तो तैयारी किस काम की, तो कोशिश करें की अपनी नींद पूरी जरूर करें.

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने स्टूडेंट्स लाइफ के लिए कुल 07 हेल्थ टिप्स को जाना, मई उम्मीद करता हु की यदि आपने इस लेख को अंत तक पढ़ा हैं तो यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो- इसे सभी स्टूडेंट्स के साथ शेयर जरूर करें.

इन्हें भी पढ़े:- 

शेयर करें: