Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

स्वस्थ जीवन के 05 मंत्र 

स्वस्थ जीवन की चाह आज के समय में हर किसी को रहती हैं. पर क्या सभी स्वस्थ हैं? नहीं ! क्योंकि एक स्वस्थ जीवन और स्वस्थ शरीर पाने के लिए भोजन में नियंत्रण और अपने दिनचर्या में अनुशासन की आवश्यकता होती हैं.

health tips for daily routine in hindi

Table of Content - 

  • सेहतमंद सुबह (Healthy Morning) 
  • नियमित समय पर भोजन (Regular Meals) 
  • तरल पदार्थो का सेवन (Fluid Intake) 
  • ज्यादा नमकीन व मिर्च-मसाले से बचे 
  • नशे से हमेशा बचे

HEALTH TIPS FOR DAILY ROUTINE IN HINDI

आज के इस जानकारी में हम जानेंगे ऐसी 05 बातों या स्वस्थ जीवन के उपाय के बारे में जिसे अपना कर आप अपना जीवन स्वस्थ जीवन बना सकते हैं और साथ ही साथ “सुखी जीवन- निरोगी काया” जैसे वाक्यों को अपने जीवन में लागू कर सकते हैं.

01. सेहतमंद सुबह (Healthy Morning)-

माना जाता हैं की जितना अच्छा आपका सुबह होगा उतना ही बेहतर आपका पूरा दिन होगा, तो कोशिश करें की आप अपने सुबह को जितना बेहतर बना सके. आप अपने सुबह को बेहतर बनाने के लिए कुछ आदतों को जरूर अपनाए जैसे- सुबह सूर्योदय से पूर्व उठ जाना, उठ कर कम से कम एक गिलास पानी पीना, फ्रेश हो कर योगा या व्यायाम करें, कोशिश करें की सुबह नाश्ता  जरूर करें और खाना नहाने के बाद ही खाए.(जाने - पानी पिने की चमत्कारी फायदों को )

02. नियमित समय पर भोजन (Regular Meals)-

नियमित समय पर भोजन आपके सेहत को बनाये रखने में मदद करता हैं. इतना ही नहीं आपका समय पर भोजन कर लेना आपके शरीर को सतत ऊर्जा देता हैं जिससे की आप अपने कामो को बेहतर तरीके से कर पाते हैं.

समय समय पर जब हमें भोजन की आदत होती हैं तो हमारा शरीर भी इस प्रक्रिया को अच्छे से समझ जाता हैं और इसे स्वीकार करता हैं. (जाने - भूख न लगने की वजह )

03. तरल पदार्थो का सेवन (Fluid Intake)-

अपने रोजाना के खाने में तरल पदार्थो को सामिल जरूर करें. तरल पदार्थो में पानी जिसका उपयोग ज्यादा करें, तरल पदार्थो में खनिज लावन व पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं इसी लिए आप अपने खाने में जूस जैसी चीजें (जिसका भी जूस आपको पसंद हो) जरूर लीजिये. इतना ही नहीं आप ताज़गी और थकान मिटाने के लिए ग्रीन टी या टी का सेवन कभी कभी कर सकते हैं.

04. ज्यादा नमकीन व मिर्च-मसाले से बचे (Avoid Excessive Salty And Chili-Spicy) –

ज्यादा नमकीन व मिर्च-मसाले से बचने का सुझाव देने के पीछे कई तरह के वजह हो सकते हैं जैसे – पेट से जुड़ी समस्यायों से दूरी, बहुत अधिक मसालेदार भोजन खाने से भूख खत्म हो जाती हैं, बुखार हो सकता हैं, मसूड़ों में सूजन और नाक से खून भी निकल सकता हैं. - ज्यादा तीखा भोजन हमारे टेस्ट बड़ को नुकसान पहुंचाते हैं और इससे सांस की बदबू की समस्या भी हो सकती हैं.

05. नशे से हमेशा बचे (Always Stay Away From Drugs)-

एक किसान अपने फसलों को बड़ा करने के लिए कितने ही खाद डाल ले, फसल की कितनी भी देख-भाल कर ले यदि उन फसलों में एक बार कीड़े लग गए तो उस फसल को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता. ठीक हमारा शरीर भी उस फसल के जैसे ही हैं जिसे यदि एक बार नशे का कीड़ा लग जाय तो वह हमारे जीवन को बर्बाद कर देता हैं. इसलिए कोशिश करें की नशे वाली चीजों से हमेशा दूर रहें.

तो दोस्तों इस जानकारी में केवल स्वस्थ रहने के 05 मंत्र को हमने जाना, यदि आप इन 05 बातों का ध्यान रख इसका पालन अनुशासन से करते हैं तो आपका तन और मन दोनों हमेशा निरोग और स्वस्थ रहेगा.

इन हेल्थ टिप्स को भी पढ़े:-


शेयर करें: