Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

त्यौहार के बाद की उदासी और थकान को दूर कैसे करें? 

त्यौहार हमारे जीवन में एक नई ताजगी और नया उत्साह लाते हैं। ये वो समय होता है जब हमारे पास बहुत सारे काम नए काम करने को होते हैं हमारी पूरी दिनचर्या एकदम बदल जाती है। हम हर रोज नए-नए काम कर रहे होते हैं। हम अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से मिल रहे होते हैं और इन सब कामों के कारण हममें एक अलग ऊर्जा होती है और ये सारी चीजें सब में दिखाई पड़ती हैं.

पर एक बार जब ये त्योहार के दिन ये बीत जाते हैं तो हमारे जीवन में एकदम से एक निर्वात (खालीपन) बन जाता है और हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि अब हम क्या करें। ऐसा देखा गया है कि कुछ लोगों को इस स्थिति के कारण तनाव महसूस होने लगता है और वो अपने रोजमर्रा के जीवन में एडजस्ट करने में असहज हो जाते हैं।

How to overcome fatigue and sadness

थकान और उदासी को दूर करने के लिए -

  • थकान और उदासी के लक्ष्ण 
  • खान-पान बदलें (Change Diet)
  • कसरत करें (do Workout)
  • एलबम बनाएं (Create Album)
  • योजना बनाएं (Make Plan)

थकान और उदासी के निम्न लक्ष्ण हो सकते हैं जैसे- 

  • किसी भी काम में मन ना लगना 
  • पूरे दिन थकावट महसूस करना अपने रोज के कामों को करने की इच्छा न होना 
  • पुरानी बात करने पर उदास हो जाना - ऐसा लगना कि अच्छा समय तो बीत गया, अब क्या होगा? 
  • रात में ठीक से नींद ना आना और सुबह उठकर अच्छा महसूस ना करना।
  • दिन भर उबासी व आलस से सामना करना 
  • ढंग से बता करने की इच्छा ना होना ! आदि  

खान-पान बदलें (Change Diet)

त्योहारों में हमारी खाने-पीने की आदतों में बदलाव आ जाता है। हम तली हुई और मीठी चीजें ज्यादा खाने लगते हैं। हमारे खाने का टाइम तय नहीं रहता। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि हम सबसे पहले अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव लाएं। कही न कही हमारा शरीर और मन उन्ही खान-पान में अटका रहता हैं जो त्योहारों के माहोल में हुआ करता था. 

कसरत करें (do Workout)

किसी भी तरह के तनाव को कम करने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है इसलिए अपनी दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट कसरत करने को जरूर शामिल करें, और इसमें बोरियत से बचने के लिए हर दिन अपने व्यायाम से कुछ नया करते रहे। इसके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह भी ले सकते है। कसरत करने से हमारे बॉडी में कई तरह की हारमोंस भी रिलीस होती हैं जिनमे ख़ुशी का अनुभव कराने वाले हार्मोन्स - 1. एंडोर्फिन (Endorphins) 2. डोपामाइन (Dopamine) 3. सेरोटोनिन (Serotonin) और 4. ऑक्सीटोसिन (Oxytocin). ये चार हार्मोन हमें ख़ुशी का अहसास कराती हैं. (बेहतरीन योगासन देखें - क्लिक करें )

एलबम बनाएं (Create Album)

त्योहार पर मोबाइल से खींची तस्वीरों को प्रिंट करा के एक एलबम बनाएं, और साथ ही साथ एक डायरी बनाएं जिसमें अपने इस त्योहार की यादों को लिखें। इसमें लिखें कि आपने इस बार क्या नया सीखा और आपका इस बार का अनुभव कैसा रहा। ऐसा करने से आपकी यादें केवल यादें ही बन कर नहीं रह जाती बल्कि उन्हें जिवंत रूप मिलता हैं. 

योजना बनाएं (Make Plan)

अपने आने वाले समय की योजना बनाना शुरू करें जिससे आप अपने आप को अच्छा महसूस करा सकें जैसे अपने दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाएं, किसी नई जगह या नए होटल में डिनर करने की सोचें, आने वाले दूसरे पर्व में क्या करना है ये सोचे और सिमित होकर कुछ नया करें। 

इन हेल्थ टिप्स को भी पढ़े:-


शेयर करें: