शर्दियो में सेहत का ख्याल | health care tips in winter
शर्दियो में सेहत का ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता हैं. हालांकि, दिन में कड़ी धूप रहती है, पर शाम होते सिहरन और ठिठुरन बढ़ जाती है। सर्दियों का यह सुहावना मौसम अपने साथ स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी लेकर आता है। इस दौरान गले में खराश, सर्दी-जुकाम, सीने में जकड़न जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरत कर जाड़े के मौसम का आनंद लिया जा सकता है।
20 मिनट धूप :
बीमारियों से लड़ने के लिए अधिक मात्रा में बनती है एंटीबॉडी सीडीसी के अनुसार किसी भी बैक्टीरिया अथवा वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम एंटीबॉडी बनाता है। धूप से शरीर यह एंटीबॉडी अधिक मात्रा में बनाने लगता है। -इसके अलावा धूपं सूजन और हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करती है। मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।
30 प्रतिशत प्रोटीन :
सर्दियों में भूख को कम करता है, वजन बढ़ने से रोकता है शरीर में सूरज की रोशनी पड़ने पर सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होता है जो मूड बेहतर करता है। यही हार्मोन कार्बोहाइड्रेट भी रिलीज करता है। चूंकि सर्दियों में धूप कम होती है ऐसे में इसकी वजह से भूख का अहसास ज्यादा होता है। प्रोटीन भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घेलिन को कम करता है। भोजन में ली जाने वाली कैलोरी में यदि 30 से 35 फीसदी प्रोटीन से आए तो भूख कम लगती है। इससे वजन बढ़ने की आशंका कम होती है।(जाने - कौन से पोषक तत्व सेहत के लिए जरूरी होते हैं)
40 मिनट एक्सरसाइज :
बीपी और स्ट्रोक का खतरा 27% तक कम सर्दियों में प्रतिदिन 40 मिनट एक्सरसाइज हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के खतरे को 27% तक कम करती है। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री, साइकोलॉजी और न्यूरोसाइंस के अनुसार प्रतिदिन 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज करने वाले लोगों में डिप्रेशन का खतरा 28% तक कम रहता है।
सर्दियों में शरीर के लिए 3 खतरे बढ़ जाते हैं.
1) ब्लड प्रेशर में अनियमितता-
मेयो क्लीनिक के अनुसार सर्दियों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त को इन सिकुड़ी हुई वाहिकाओं से गुजरने में अधिक बल लगाना पड़ता है। इसी अतिरिक्त बल के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। (जाने - ब्लड प्रेशर के कारण व लक्षण)
2) स्ट्रोक की ज्यादा आशंका-
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार अत्यधिक ठंड के दौरान रक्त गाढ़ा और चिपचिपा हो जाता है, जिससे इसका थक्का आसानी से बनने लगता है। अधिकांश स्ट्रोक रक्त का थक्का बनने के कारण ही होते हैं। यह थक्का । मस्तिष्क की रक्त वाहिका के मार्ग को भी बाधित करता है।
3) हार्ट अटैक की स्थिति
न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई स्थित आईकन स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसार सर्दियों में ठंड और फ्लू से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम के रक्त का स्तर कई गुना बढ़ता है। इससे धमनियों की है दीवारों पर प्लैक जमा होता है। इससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ती है।(इसे भी जाने – हार्ट की बिमारी कैसे बढती हैं)
इन हेल्थ टिप्स को भी पढ़े:-
- स्टूडेंट्स के लिए हेल्थ टिप्स | HEALTH TIPS FOR STUDENT
- अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाये बस इन 04 टिप्स से
- अपने दाँतों को मजबूत बनाने के लिए इन चीजो का सेवन करें
