Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

ब्रेन सर्जरी के फायदे | Benefits Of Brain Surgery

ब्रेन सर्जरी के क्षेत्र में एक वरदान है एंडोस्कोपिक ब्रेन सर्जरी चूंकि, ब्रेन सर्जरी (Brain Surgery) काफी संवेदनशील प्रक्रिया होती है, ब्रेन सर्जरी (Brain Surgery) से तात्पर्य ऐसी सर्जरी से है, जिसे मस्तिष्क या उसके आस-पास के अंग जैसे आंख, नाक, इत्यादि से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए किया जाता  है। मस्तिष्क की सर्जरी को करना काफी मुश्किल भरा काम होता है, इसलिए इसे अनुभवी डॉक्टरों द्वारा ही किया जाता है, ताकि इस दौरान किसी तरह का जोखिम न हो। इसी कारण इसे इन 5 स्थितियों में किया जाता है ब्रेन सर्जरी, जो इस प्रकार हैं –

Benefits Of Brain Surgery

ब्रेन ट्यूमर का इलाज करना -

ब्रेन सर्जरी को मुख्य रूप से ब्रेन ट्यूमर का इलाज करने के लिए किया जाता है क्योंकि यह सर्जरी ब्रेन ट्यूमर का सर्वोत्तम इलाज होती है। 

पार्किसन का उपचार करना -

मस्तिष्क की सर्जरी को उस स्थिति में भी किया जाता है, जब कोई व्यक्ति पार्किसन नामक बीमारी से पीड़ित होता है। यह सर्जरी इस बीमारी के उपचार का बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

असामान्य रक्त वाहिकाओं को ठीक करना -

यदि किसी व्यक्ति की रक्त वाहिकाएं (Blood Vessel) असामान्य होती हैं, तो उन्हें सामान्य करने के लिए मस्तिष्क की सर्जरी को किया जाता है। 

ब्लड क्लोट्स को ठीक करना -

कई बार ब्रेन सर्जरी को ब्लड क्लोट्स को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। कई बार किसी सर्जरी के कारण किसी व्यक्ति के मस्तिष्क में ब्लड क्लोट्स हो जाता है, उस स्थिति में ब्रेन सर्जरी लाभकारी साबित हो सकती है।

ब्रेन स्ट्रोक के खतरेको कम करना –

कई बार मस्तिष्क की सर्जरी को उस स्थिति में किया जाता है, जब किसी व्यक्ति में ब्रेन स्ट्रोक के होने का खतरा रहता है। मस्तिष्क की सर्जरी के माध्यम से ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम किया जाता है।

ब्रेन सर्जरी इन पाच कारणों से किया जाता हैं . ब्रेन सर्जरी  की यह जानकारी न होने पर हमे काफी डर लगा रहता हैं ब्रेन सर्जरी से जुडी यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें.  

शेयर करें: