Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

जल के चमत्कारी गुण 

जल के गुण की सही जानकारी हो तो जल का उपयोग सीखकर और उसका उपयोग करे तो जल जीवनदायिनी है। प्रायः जल के गुण की जानकारी के अभाव में लोग जल के जीवनदायिनी शक्ति के लाभ से वंचित रहते हैं, तथा विभिन्न चिकित्सकों एवं चिकित्सा पद्धतियों के भंवरजाल में डूबते-उतराते हुए जीवन का अनमोल समय और पैसा व्यर्थ में गंवाते हैं। हम अपने पास उपलब्ध चीजों की कीमत शायद तब नहीं समझ पाते जब वह हमारे पास होता है ठीक वैसे ही जल है।

पानी के विशेष गुण

सभी वर्ग के स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त, हजारों लोगों की दिनचर्या के अध्ययन से पता चला है कि उनके रोग का कारण अज्ञानता, असंयम अथवा आसक्ति है। उनमें से एक महत्वपूर्ण कारण है की जल  के जीवनदायिनी अद्भुत गुण के बारे में अज्ञानता।

हमारा शरीर कोशिकाओं का संगठन है। जल शरीर में उपस्थित कोशिकाओं का महत्वपूर्ण एवं प्रमुख अवयव हैं। स्वस्थ अवस्था में मानव शरीर में जल की मात्रा 69 प्रतिशत से 75 प्रतिशत होती है। और जल हमारे शरीर के हजारो विकारो को दूर भी करता है  तो  चलिए जानते है जल के चमत्कारी गुणों के बारे में।

Jal Ke Chamatkari Gun -

  1. जल पाचन प्रणाली में सुधार लाता है।
  2. बड़ी आंत को नियमित रूप से सक्रिय रखकर निष्कासन प्रणाली को ठीक रखता है।
  3. रक्त को तरलता प्रदान कर रक्त संचार क्रिया को स्वस्थ रखता
  4. रक्त की अशुद्धि को मूत्रमार्ग से नियमित रूप से निष्कासित कर सफाई करता है।
  5. त्वचा की सफाई जिससे रोमकूप खुल जाते हैं, और पसीने द्वारा शरीर की सफाई करता है, अतिरिक्त पसीने को रोकता है।

  1. स्वाभाविक एवं स्वस्थ निद्रा प्रदान करता है।
  2. बुखार में तापक्रम संतुलित करता है।
  3. कंपकंपी, अपसामान्य स्थिति में तापक्रम बढ़ाता है।
  4. शरीर के किसी भाग में अधिक रक्त पहुंचने से रोकता है। 10. रक्त के संचार को तीव्र करता है।
  5. शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाली जलन एवं अवरोध को दूर करता है।
  6. घाव, आग से जलना, फ्रैक्चर, कटने इत्यादि को भरता है।
  7. बिना किसी दुष्प्रभाव एवं जोखिम के दर्द को प्राकृतिक पद्धति से कम करता है।
  8. अशुद्धि एवं विषाक्त पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने में प्रकृति को सहायता प्रदान करता है।
  9. यकृत की समस्या, पीलिया, पथरी, कब्ज, मोटापा इत्यादि का उपचार करता है। 
  10. मंदाग्नि, हृदय की धड़कन, गठिया, गृधसी, स्त्रीरोग, नामर्दगी इत्यादि का उपचार करता है ।
  11. सभी रक्त एवं चर्म रोगों को ठीक करता है।
  12. कमजोर एवं दुर्बल व्यक्ति को सहायता प्रदान कर पुननिर्माण एवं सशक्त बनाता है।

जल का चिकित्सकीय उपयोग:

प्राकृतिक चिकित्सा में संपूर्ण उपचार पानी पर ही निर्भर है। तो दोस्तों जल के इन चमत्कारी गुणों को जानने के बाद आपको जल का उपयोग अच्छे से करना सीखना होगा और इसे अपने लाइफ में अपनाते रहना होगा। 

शेयर करें: