Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

हाइएटस हर्निया (HIATUS HERNIA)

हाइएटस हर्निया क्या होता हैं ?(what is the height?)

हाइएटस हर्निया  'डाइफ्राम' में ग्रासनलीय छिद्र से आमाशय के एक भाग का उभार । प्रायः स्त्रियों में पाए जाने वाले इस विकार में आमाशय का ऊपर का कोई सा भाग मध्यपेशी (डायफ्राम) के उसी छिद्र से ऊपर आ जाता हैं जिसमें ग्रासनली निकल कर आमाशय में जुड़ती हैं। हाइएटस हर्निया को डायाफ्रागमेटिक हर्निया भी कहते हैं।

हाइएटस हर्निया क्या है | symptoms of hernia | हर्निया की पहचान और परिणाम

हाइएटस हर्निया के मुख्य कारण क्या हैं ?(What are the main causes of hiatus hernia?)

1.छोटी ग्रासनली (Small Esophagus) मोटापा, गर्भावस्था, जलोदर आदि रोगों के परिणामस्वरूप 

2.वृद्धावस्था में निचले ग्रास नलिका के वाल्व (स्फिक्टर) के दुर्बल होने से ।

हाइएटस हर्निया के प्रमुख लक्षण क्या हैं ?(What are the main symptoms of hiatus hernia?)

  • मध्य आयु के व्यक्तियों में विशेषकर महिलाओं में रोग मिलता हैं।
  • लक्षण प्रायः अनुपस्थित विकृति आकस्मिक उत्पन्न होती हैं।
  • अम्लता की उत्पत्ति से प्रायः पेट के ऊपरी भाग में बेचैनी आदि डकार तथा अग्निमांद्य जैसे लक्षण छाती में जलन (Heart Burn) एवं अफारा
  • वक्षोस्थि के निचले भाग में वेदना। 
  • कभी-कभी यह वेदना ग्रीवा और भुजाओं की ओर जाती प्रतीत होती हैं, जिससे 'हृदय शूल' (Angina Pectoralis) का संदेह हो जाता हैं।
  • बार-बार आक्रमण से रक्तवमन के लक्षण सम्भव।
  • रक्तन्यूनता एवं शरीर भार में कमी।

हाइएटस हर्निया  के लिए यह बात जरूर याद रखें याद रखिए:-

सामान्य रूप से शरीरव्यापी चिह्न नहीं मिलते हैं। छाती में जलन की अनुभूति प्रायः भारी भोजन अथवा लेटते समय होती हैं।

जलन प्रायः अधिक गर्म पेय के पीने के पश्चात् अथवा अधिक पेय की उपस्थि में होती हैं। इसे 'होट-टी-टेस्ट' कहते हैं। कभी कभी ग्रासनलिका शोधयुक्त हो जाती हैं।

हाइएटस हर्निया की पहचान कैसे करें ?(How to identify hiatus hernia?)

  • रोग की प्रमुख पहचान सीने में जलन, रात्रि में भोजन करके लेटने पर होती हैं। 
  • अथवा दिन के समय आगे झुकने पर होती हैं।
  • इण्डोस्कोपी परीक्षा में ग्रासनली में अल्सर दिखाई देते हैं, साथ ही प्रत्येक श्वास के साथ गैस्ट्रिक पदार्थ ऊपर नीचे आते दिखाई देते हैं।

हाइएटस हर्निया के परिणाम एवं भोजन व्यवस्था:-(Consequences of Hiatus Hernia)

  • ग्रासनली में अल्सर बन जाते हैं। ग्रासनली में स्ट्रक्चर (नववृद्धि) का निर्माण गंभीर स्वरूप का रक्तस्राव । एस्पाइरेशन निमोनिया की प्रबल संभावना ।
  • आदि उपरोक्त गंभीर स्वरूप के उपद्रव (Com) publications) उत्पन्न हो जाते हैं। भोजन व्यवस्था के अंतर्गत
  • थोड़ा-थोड़ा शुष्क आहार बार-बार दें। रात्रि भोजन सोने से पूर्व 4-5 घंटे पहले एक थोड़ी मात्रा में।

तो दोस्तों आज के इस हाइएटस हर्निया की जानकारी के आर्टिकल में हमने आपको हाइएटस हर्निया क्या होता हैं ? हाइएटस हर्निया के मुख्य कारण क्या हैं ? हाइएटस हर्निया के प्रमुख लक्षण क्या हैं ?और हाइएटस हर्निया की पहचान कैसे करें ? हाइएटस हर्निया के परिणाम एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी दी हैं, यदि आपको इससे संबंधी में परेशानी हो तो आप अपने चिकित्सक से संपर्क करें.

शेयर करें: