क्रोनिक अग्नाशय शोथ (Chronic Pancreatitis)
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस की दीर्घकालिक अवस्था जीर्ण अग्नाशय शोथ या क्रोनिक पेन्क्रियाटाइटिस (Chronic Pancreatitis) कहलाती हैं। इस प्रकार के शोध में फाइब्रोसिस होने लगता हैं। क्रोनिक अग्नाशय शोथ (Chronic Pancreatitis) एक असाध्य रोग हैं और कठिनता से ठीक होता हैं।
क्रोनिक अग्नाशय शोथ की रुपरेखा:-
- क्रोनिक अग्नाशय शोथ के कारण
- क्रोनिक अग्नाशय शोथ के लक्षण क्या हैं
- क्रोनिक अग्नाशय शोथ की पहचान कैसे करें
- क्रोनिक अग्नाशय शोथ के परिणाम
क्रोनिक अग्नाशय शोथ के कारण:-
- पेप्टिक अल्सर । यकृत शोथ एवं अश्मरी और घातक कैंसर।
- कोलिन्जाइटिस, अग्नाशय में विकृति।
- अनेक बार तीव्र अग्नाशय शोथ से मुक्त रोगी में भी जीर्ण रोग की आशंका।
- 50 से 70 साल की उम्र वालों में जो मद्यपान के अभ्यस्त हैं।
क्रोनिक अग्नाशय शोथ के लक्षण क्या हैं:-
- जीर्ण अग्नाशय शोथ में उदर दबाने पर पीडा का होना ।
- आध्यमान (Flatulence) व मूत्र में शर्करा की उपस्थिति।
- मल में बसा की वृद्धि होना ।
- इपीगैस्ट्रिक प्रदेश में बार-बार पीडा ।
- पीड़ा पीठ में भी इसी क्षेत्र में प्रतीत होती हैं। कामला की उपस्थिति कभी-कभी।
- अधिक मात्रा में चिकने दस्त मल अनियमित
- दुर्गंधित वसायुक्त एवं सफेद। मेल में अपचित आहार के अवशेष कभी-कभी शीत लगना।
- पीड़ा के आक्रमण प्रायः बार-बार होते हैं।
- अरूचि (Anorexia), मितली, वमन, कब्ज (Constipation) एवं (Flatulence) अफारा आदि कॉमन लक्षण होते हैं।
क्रोनिक अग्नाशय शोथ की पहचान कैसे करें:-
- लेपोटोमी (Laparotomy) निदान में विशेष सहायता।
- एक्स-रे परीक्षा निदान में सहायक।
- मल में चिकनाई की अधिकता केमिकल एनालिसिस से।
क्रोनिक अग्नाशय शोथ के परिणाम:-
- नार्कोटिक एडिक्सन प्राय: कॉमन डायबिटिस मैलाइटिस पेंक्रिएटिक एब्सिस, कामला, स्टेटोरिया, पेप्टिक अल्सर आदि उपद्रवों की संभावना
- चिकित्सा सिद्धान्त-कारणों एवं लक्षणों की समुचित व्यवस्था व मधुमेह की चिकित्सा नितांत आवश्यक व स्टोकोलिनेजिक्स' तथा हल्की शामकऔषधियों की उचित व्यवस्था।
- रक्ताल्पता (Anaemia) की स्थिति में लोह के योग ।
- विटा. ए. सी. तथा ईस्ट का भरपूर मात्रा में प्रयोग ।
- आंत्र की स्वच्छता आवश्यक पथ्य एवं आहार व्यवस्था ।
- कम चिकनाई वाला आहार उपयुक्त। मद्यपान पूर्ण वर्जित कार्बोहाइड्रेट्स तथा कैल्शियम प्रधान आहार।
क्रोनिक अग्नाशय शोथ की इतनी जानकारी हमने आपको सही तरीके से एक साथ देने की कोशिस की, यदि आपको क्रोनिक अग्नाशय शोथ (Chronic Pancreatitis)से जुडी यह जानकारी उपयोगी और अच्छी लगी हो तो इस क्रोनिक अग्नाशय शोथ की जानकारी को जिन्हें इसकी जरूरत हैं, उन्हें शेयर जरूर करें.

