Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

श्वसनी शोथ/श्वासनली शोथ (BRONCHITIS)

ब्रोंकाइटिस का परिचय (Bronchitis meaning) - श्वासनली के शोथ को बोंकाइटिस कहते हैं। ब्रोंकाइटिस अधिकतर "बच्चों" और "बूढों" को अधिक होता है। बोंकाइटिस दो प्रकार की होती है तीव्र श्वसनी शोथ (एक्यूट ब्रोंकाइटिस-Acute Bronchitis), जीर्ण श्वसनी शोथ (क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस-Chronic Bronchitis) आज के इस जानकारी में हम तीव्र श्वसनी शोथ (एक्यूट ब्रोंकाइटिस-Acute Bronchitis) से जुडी जानकारियों को जानेंगे.

एक्यूट ब्रोंकाइटिस के लक्षण, कारण और उपचार

एक्यूट ब्रोंकाइटिस के लक्षण,कारण और उपचार


एक्यूट ब्रोंकाइटिस के लिए रुपरेखा:-

  • तीव्र श्वसनी शोथ क्या हैं? (What is Acute Bronchitis)
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस के प्रमुख लक्षण(Acute bronchitis symptoms)
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस के प्रमुख कारण(Major causes of acute bronchitis)
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस की पहचान(diagnosis of acute bronchitis)
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस का परिणाम(consequences of acute bronchitis)
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस के लिए चिकित्सा विधि(Medical Method for Acute Bronchitis)

ब्रोंकाइटिस को और अन्य किन नामो से जान जाता हैं?- 

ब्रोंकाइटिस को वायु प्रणाली शोथ, हवा की नलियों की सूजन, अंग्रेजी में ब्रोंकाइटिस। 

तीव्र श्वसनी शोथ क्या हैं? (What is Acute Bronchitis):- 

कम उम्र के बालकों एवं वृद्धों में सामान्य एक अल्पजीवी संक्रमण, सामान्य सर्दी, फ्लू, खसरा एवं अन्य ऊपरी अवस्था में संक्रमण अवरोहित होता है। इसमें वायरस के द्वारा तीव्र श्वसनिका शोथ (Acute Bronchitis) उत्पन्न हो जाता है। संक्रमण के परिणामस्वरूप बार-बार गले को छीलती सूखी खाँसी उठती रहती है। कभी-कभी हल्का ज्वर भी हो जाता है, गले में खरखराहट (Wheezing) एवं सूखे शब्द (Rhonchi) होते रहते हैं ।

इसे भी पढ़े:- डायरिया क्यों होता हैं? कारण,लक्षण और उपचार 

एक्यूट ब्रोंकाइटिस के प्रमुख लक्षण(Acute bronchitis symptoms):-

  • प्रमुख लक्षण-खाँसी तथा झागदार अथवा पूययुक्त कफ, ज्वर की उपस्थिति। 
  • लक्षण-नाक, मूर्द्धा, अथवा गले के लक्षणों से प्रारम्भ होता है साधारणतः जुकाम होता है और गले में पीड़ा होती है। 
  • एक-दो दिन में संक्रमण वायुनली अथवा श्वासनली तक। छाती में जकड़न, गले में खरास एवं खाँसी।  
  • ज्वर अथवा हल्के प्रकार में ज्वर अधिक नहीं। गला बैठने की आशंका। 
  • प्रारंभ में थोड़ा एवं चिपचिपा कफ, बाद में अधिक मात्रा में और आसानी से निकलता है। 
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस में सूखी तीव्र खाँसी आती हैं।
  • उरोस्थि के पीछे श्वास प्रणाली शोथ (Trachei tis) के कारण दुखन। 
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस रोगी के वक्ष में एक प्रकार के खिंचाव की प्रतीत। 
  • श्वास कष्ट एवं श्वसन क्रिया के साथ खर खर की ध्वनि।
  • कुछ समय व्यतीत होने पर कफ श्लेष्म पूर्या (Mucopurulent) रूप ग्रहण कर लेता है। 
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस के दौरान कभी-कभी कफ में बहुत थोड़ी मात्रा में रक्त भी मिलता है।

एक्यूट ब्रोंकाइटिस के प्रमुख कारण(Major causes of acute bronchitis):- 

  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस वाइरस अथवा जीवाणु द्वारा उत्पन्न बाह्य संक्रमण के कारण होता हैं.  
  • नासा विवरों (Nasal sinuses) आदि में से पहले से विद्यमान संक्रमण (Infection) का उतर नीचे उतर कर श्वसनिकाओं में शोथ उत्पन्न करना। 
  • खसरा, फ्लू, सर्दी-जुकाम (Common cold) आदि के समय, इन रोगों के उत्पादक वायरस 'ट्रेकिया' और 'श्वसनिकाओं' में पहुँच कर तीव्र श्वसनली शोथ उत्पन्न करते हैं। 
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस प्रायः वायरल इंफेक्शन से ही होती है, पर कभी-कभी सर्दी लगने, बहुत देर तक गीले कपड़े पहनने, वर्षा में भीगने, अधिक समय तक ओस में रहने आदि से भी संभव हो सकती है।

एक्यूट ब्रोंकाइटिस की पहचान(diagnosis of acute bronchitis):-

  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस में नाड़ी-नाड़ी की गति ताप के अनुपात में। 
  • तापक्रम- सामान्य रोग में ज्वर नहीं अथवा कम। परंतु तीव्र आक्रमण में 104 से 105°F| (40 से 40.50° से..) तक। 
  • स्टेथिस्कोपिक परीक्षा-पहले सूखे कफ का सायं-सायं शब्द सुनाई देता है। 
  • कफ के ढीले होने पर तर 'गड़गड़ाइट' सुनाई देती है। अन्वेषण-रक्त में श्वेत कोशिकाओं (Leuco cytosis) और बहुरूपी केन्द्रकों (Poly morphs) की वृद्धि निदान के लिए पर्याप्त है।

एक्यूट ब्रोंकाइटिस का परिणाम(consequences of acute bronchitis):- 

  • यह स्वस्थ पुरुषों में कम घातक है किंतु शिशुओं तथा छोटे बच्चों में श्वासावरोध करके मौत की धमकी देने लगती है। 
  • अधिकांश रोगियों में 5-6 दिन के बाद सुधार होने लगता है। यदि उचित चिकित्सा की व्यवस्था न की गई तो ब्रांकोन्यूमोनिया की संभावना। 
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस का पूर्वानुमान बच्चों एवं वृद्धों में खराब । युवा पुरुषों में इम्फाइसीमा के कारण अधिक कष्टप्रद होकर मौत को आमंत्रण।
  • आजकल 'एंटीबायोटिक्स' औषधियों के आविष्कार के बाद एक्यूट ब्रोंकाइटिस रोग में मृत्यु दर बहुत कम हो गई। 
  • केवल उन्हीं रोगियों में यह घातक सिद्ध होती है जिनकी चिकित्सा ठीक प्रकार से नहीं होती है।
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस के लिए चिकित्सा विधि(Medical Method for Acute Bronchitis):-
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस में 'ज्वर' की उपस्थिति में रोगी की पूर्ण विश्राम आवश्यक। 
  • रोगी को शीत से बचाएँ। धूम्रपान निषिद्ध। "डिहाइड्रेशन' को रोकने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थ देने चाहिए। 
  • एक्यूट ब्रोंकाइटिस के दौरान बाम सूंघना प्रायः लाभदायक।

एक्यूट ब्रोंकाइटिस सहायक चिकित्सा(Acute Bronchitis Adjunctive Therapy):- 

  • Acute Bronchitis में आहार- दूध, चाय, उबले अंडे, डबल रोटी आदि हल्का आहार एक-दो दिन देना ठीक रहता है। 
  • भूख लगने पर चपाती, मूंग की दाल. हरी सब्जियाँ आदि दिए जा सकते हैं। दूध गरम ही दिया जाय। 
  • पानी-सदैव गुनगुना अथवा गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पिलावें। 
  • सोते समय सिर के नीचे तकिया अवश्य लगाएँ। 
  • यदि श्वास कृष्छ हो तो कई एंटीहिस्टामीन (Antihistamine) औषधियाँ 'बोकियल इन्फ्लेमेशन' में सहायक होते हैं।

एक्यूट ब्रोंकाइटिस(Acute Bronchitis) से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों और एक्यूट ब्रोंकाइटिस(Acute Bronchitis) से जुड़े सवालों के जवाब को हमने देखा. उम्मीद हैं की आपको यह जानकारी उपयोगी और काम की लगी हो. 

शेयर करें: