Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

ईयरफोन से होने वाले नुकसान और सावधानियां (Harm and precautions of earphones in hindi ):-

फोन पर किसी से बात करते समय या संगीत सुनते समय ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करना सामान्य बात है। कई बार हम भीड़ या शोर-शराबे  से बचने के लिए भी ईयरफोन को उपयोग में लाते हैं। हम कई बार जिन उपकरणों का उपयोग बाहरी आवाजों को रोकने करने के लिए करते हैं, वही उपकरण कानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

ईयरफोन का इस्तमाल करते हो तो हो जाओ सावधान | precautions of earphones in hindi

आइये जानते हैं ईयरफोन से होने वाले नुकशान और नुकशान से बचने के लिए सावधानियो के बारे में. 

ईयरफोन सुनने की क्षमता प्रभावित होती हैं (Earphones affect hearing):- 

हेडफोन या ईयरफोन कान पर लगाकर तेज आवाज सुनने से कान में दर्द और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कानों के भीतर यानी इतने नजदीक तेज़ संगीत और आवाज सुनने से बहरापन और टिनिटस हो सकता है। 

हमारे कान में गुंजन या किसी अतिरिक्त ध्वनि के अनुभव करने को टिनिटस कहते हैं। इसमें कानों में लगातार या रह-रह कर गूंजने की, सीटियां बजने की, भिनभिनाने या फुफकारने की ध्वनियां सुनाई देती हैं। ईयरफोन या हेडफोन से सिर में सृजन महसूस हो सकती है। 

इनसे होने वाले नुकसान इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि इन उपकरणों को कितनी देर तक सुनते हैं, कितनी जोर से सुनते हैं और कितनी बार सुनते हैं।

ईयरफोन होती है यह प्रमुख समस्या (Earphones are the main problem):-

कान के अंदर एक पर्दा मौजूद होता है जिसे ईयर ड्रम कहते हैं। इसमें तमाम और अंग होते हैं, जो दिमाग से जुड़े होते हैं। जब ईयरफोन या हेडफोन लगाकर तेज आवाज सुनते हैं तो आवाज और उसकी कम्पन दवाब के साथ ईयर ड्रम से टकराती है.

जिससे समस्याएं पैदा होती हैं। एक बार जब यह समस्या हो जाती है तो स्थाई बन जाती है और अगर इसका तुरंत इलाज नहीं किया जाए तो यह तंत्रिका को स्थाई रूप से नुक़सान पहुंचा सकती है।

हेड फोन्स और इयरफोन में किसका उपयोग करें? (Which to use in Headphones and Earphones):-

ईयरफोन के मुकाबले हेडफोन थोड़ा सुरक्षित है। ईयरफोन कान के अंदर लगता है इसलिए कम्पन की कान के पर्दे से दूरी कम होती है जबकि हेडफोन कान के ऊपर लगता है इसलिए यह थोड़ा कम नुकसानदायक है। हालांकि दोनों का इस्तेमाल अधिक किया जाए और तेज आवाज में सुना जाए, तो नुकसान हैं.

ईयरफोन लगाते समय यद् रखे यह सावधानी (precautions-when-using-earphone-and-headphone):-

01.ज़रूरत पर उपयोग करें (use when needed)- 

लगातार कान में ईयरफोन या हेडफोन लगाने के बजाय जरूरत के समय इनका उपयोग करें। अगर लगातार वर्चुअल मीटिंग करते हैं, तो हेडफोन का इस्तेमाल करें। हालांकि शांत कमरे में बैठकर बिना ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल किए मीटिंग करने की कोशिश करें।

02.सीमित आवाज़ रखें (have a limited voice)- 

संगीत सुनते समय वॉल्यूम कम रखें। इतना कम रखें कि अगर कान में ईयरफोन लगा हो तब भी आसपास की बाते सुनाई दें। हालांकि संगीत स्पीकर पर या बिना हेडफोन के सुनने की आदत अपनाएं। ध्यान रखें कि एक घंटे से अधिक हेडफोन या ईयरफोन ना लगाएं।

03.गुणवत्ता पर ध्यान दें(focus on quality):-

ईयरफोन या हेडफोन अच्छी कंपनी और गुणवत्ता का इस्तेमाल करें। ये लंबे समय तक चलेंगे और ध्वनि साफ यानी बिना खरखराहट के होगी। अगर ब्लूटूथ वाले ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो चार्जिंग के दौरान इनका इस्तेमाल ना करें।

तो दोस्तों यदि आपको आपने कान प्यारे हैं तो ईयरफोन से जुड़े  इन सावधानियो को ध्यान में जरूर रखें. और इस जानकारी को अपने उन दोस्तों को जरूर भेजे जिन्हें इस जानकारी की ज्यादा जरूरत हैं. 

इन जानकारियों को भी जरूर पढ़े-

शेयर करें: