Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

आखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें?

आखें कितनी कीमती हैं यह बात हमसे ज्यादा के अंधे को पता होती हैं. और कई बार हम भी सवाल करते हैं की- आखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें? कौन सी ऐसी चीजे करें जिससे हमारी आखों की रौशनी बढ सके? 

एक व्यक्ति की आखें उसकी अपनी दुनिया होती हैं, इसी लिए आखो की सुरक्षा बहुत जरूरी हैं. आज इस आर्टिकल में हमने आखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें? इस सवाल का जवाब दिया हैं.आखों की रोशनी बढ़ाने के लिए निचे बतायी गयी बातो को ध्यान से पढ़े-

आखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें? | how to increase eyesight

How to increase eyesight in Hindi

1) स्मोकिंग न करें (don't smoke):-

धूम्रपान करने वालों में आंख की रोशनी जाने का खतरा 4 गुना ज्यादा होता है। तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन आंख की मैक्युला को व्यापक नुकसान पहुंचाता है। मैक्युला रेटिना का वह हिस्सा होता है जो हमें दूर तक देखने में मदद करता है। आंख से जुड़ी कई खतरनाक बीमारियों का खतरा रहता है।

2) एक्सरसाइज को नियम बनाएं (make exercise a rule):-

ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, ग्लूकोमा का ख़तरा 25 फीसदी तक कम होता है एक्सरसाइज करने वाले लोगों में, एक्सरसाइज न करने वालों की तुलना में ग्लूकोमा का खतरा 25% तक कम होता है। यही नहीं पहले से ग्लूकोमा होने पर भी बेहतर तरीके से उसे मैनेज किया जा सकता है।

इयरफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाओ सावधान-होने वाले नुकशान को जाने 

3) फल, सब्जियां, नट्स जरूर खाएं (Eat fruits, vegetables, nuts):-

बढ़ती उम्र के साथ नजर कम होने का ख़तरा 25 फीसदी तक कम होगा 2021 में प्रकाशित एज रिलेटेड आई डिजीज स्टडी में पाया गया कि कुछ विशेष न्यूट्रिएंट्स जैसे जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन के सेवन से बढ़ती उम्र के साथ रोशनी कम होने का खतरा 25 प्रतिशत तक कम होता है।

4) 20-20-20 रूलं फॉलो करें (Follow the 20-20-20 rule):-

इससे ड्राई आई जैसे सिन्ड्रोम का खतरा 90 फीसदी तक कम हो जाएगा यदि लंबे समय तक स्क्रीन पर काम है या अधिक समय स्क्रीन देखने में व्यतीत करते हैं तो हर 20 मिनट के बाद 20 फीट दूर स्थित किसी वस्तु जैसे कि खिड़की, पेड़, कुर्सी आदि को 20 सेकंड देखना चाहिए।

05) आखो को है आराम जरूरी (Eyes need rest):-

दोस्तों काम काज के बीच में अपनी आंख को कुछ सेकेंड का आराम देना भी सही कदम साबित होता हैं. आज का समय इंटरनेट,मोबाइल और कंप्यूटर का हैं और अधिकतर व्यक्ति आज उसी में कम करते हैं. अगर आपके जॉब में हर वक्त कंप्यूटर के सामने बैठना या पढ़ते रहना शामिल है तो बीच-बीच में अपनी आंख बंद कर लेने से आपको काफी राहत मिलेगी. आपको यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन ऐसा करते रहने से आपकी आंख पर भार कम पड़ेगा और वे अधिक समय तक स्वस्थ रहेंगी और इसके साथ ही आप UV-रे से अपनी आखो को बचने के लिए ब्लू रे ग्लासेस का भी उपयोग कर सकते हैं. 

इन जानकारियों को भी पढ़े:-

शेयर करें: