Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

फुफ्फुस शोथ (PNEUMONIA) के लक्षण, पहचान और उपचार

फुफ्फुस शोथ (PNEUMONIA) 

फुफ्फुसशोथ या फुफ्फुस प्रदाह जिसे निमोनिया (Pneumonia) भी कहा जता हैं. यह फेफड़े में सूजन वाली एक परिस्थिति है जो प्राथमिक रूप से अल्वियोली यानि कूपिका कहे जाने वाले बेहद सूक्ष्म (माइक्रोस्कोपिक) वायु कूपों को प्रभावित करती है। निमोनिया (Pneumonia)  मुख्य रूप से विषाणु या जीवाणु और कम आम तौर पर सूक्ष्मजीव, कुछ दवाओं और अन्य परिस्थितियों जैसे स्वप्रतिरक्षित रोगों द्वारा संक्रमण द्वारा होती है।

What is Specific Pneumonia | विशिष्ट निमोनिया के लक्षण,पहचान और उपचार

''न्यूमोनिया'क्या हैं? (What is Pneumonia in hindi):- 

'न्यूमोनिया' का अर्थ फुफ्फुस (Lungs) में शोथ (सूजन-Inflammation) है। इसके विशेष लक्षण तीव्र ज्वर, जुकाम, खाँसी और साँस शीघ्र आना है। यह ‘एक्यूट' और 'क्रॉनिक' दो प्रकार का होता है और प्रायः ‘संक्रामक न्यूमोनिया' अधिक होता है। कारणों की दृष्टि से इस रोग को दो भागों में विभक्त किया गया है 

विशिष्ट प्रकार का फुफ्फुस शोथ (Specific Pneumonia) इसके हेतु अनेक प्रकार के विकारी जीवाणु होते हैं। 

आचूषण से होने वाला फुफ्फुस शोथ (Aspiration Pneumonia) इसमें श्वसन तंत्र में पहले से ही विकृति उपस्थिति होती है जिससे इस रोग के होने में सहायता मिलती है।

विशिष्ट प्रकार का फुफ्फुस शोथ (Specific Pneumonia):- 

Specific Pneumonia यह अवस्था 'विकारी जीवाणु', 'विषाणु (Virus) तथा इसी तरह के अन्य कारणों से उत्पन्न होती है। 'फुफ्फुस शोथ उत्पन्न करने वाले विशिष्ट प्रकार के जीवा', 'स्ट्रेप्टोकोकस', स्टेफिलोथायोजेंस', 'के न्यूमोनिया', 'एच. इन्फ्लूएन्जा' और 'एस. ट्यूबरक्यूलोसिस' हैं। न्यूमोकोकस' नामक विकारी जीवाणुओं से होने वाला "फुफ्फुस शोथ" सबसे अधिक पाया जाता है। 

इसे भी पढ़े:-  आखों की रौशनी बढाने के लिए क्या करें

विशिष्ट निमोनिया के लक्षण (typical pneumonia symptoms):-

  • फुफ्फुस शोथ (Specific Pneumonia) का प्रारंभ सहसा और शीत लग कर होता है। 
  •  बच्चों में वमन एवं आक्षेप (Convulsion) हो सकते हैं। 
  • ज्वर कुछ ही घंटों में 102-104 डि. फा. (39 40°C) तक। व्याकुलता (Malaize), क्षुधानाश (Loss of ap petitc), सिर दर्द एवं सारे शरीर में वेदना। रोग के प्रारंभ में वेदना 'स्थानिक रहती है। 
  • वेदना प्रायः छाती की दीवार की ओर को प्रसृत, पर कभी-कभी कंधों या उदर पर भी प्रतीत होती है। 
  • प्रारंभ में खाँसी अल्प और सूखी पर बाद में तर ‘श्लेष्म' युक्त हो जाती है। 
  • 'श्लेष्मा' का रंग जंग (Rust) के समान और कभी-कभी रक्त के अनुरूप होता है। 
  • साँस तेज़, उथली और वेदनायुक्त। नाड़ी तेज एवं रोग की तीव्रावस्था में रक्तदाब का गिरना। 
  • त्वचा शुष्क एवं उष्ण। । 
  • चेहरा लाल एवं श्याव (Cyanosed) होता है।

विशिष्ट निमोनिया के कारण (what causes Specific pneumonia):-

  • किसी भी आयु में, परंतु प्रारंभिक और मध्य आयु के वयस्क व्यक्ति अधिक प्रभावित होते हैं
  • आक्रमण प्रायः शीत ऋतु में। 
  • शरीर की दुर्बलता एवं सर्दी-गर्मी का परिवर्तन। 
  • फुफ्फुस शोथ (Specific Pneumonia)पलू, टायफॉइड, मधुमेह (Diabetes). हृदय और वृक्क के कुछ रोग, खसरा, ब्रोंकाइटिस डिफ्थीरिया, हैजा, मैनिनजाइटिस (Meningitis) आदि अनेक रोगों के बीच अथवा बाद में हो जाया करता है।

विशिष्ट निमोनिया की पहचान (Identification of specific pneumonia):-

  • प्रारंभ में हल्की, सूखी, खाँसी रहती है। बाद में पतला फेन भरा गोंद के सभान श्लेष्मा निकलने लगता है। 
  • इसके बाद ईंट के चूरे के समान अथवा खून मिला श्लेष्मा आने लगता है। 
  • फुफ्फुस शोथ (Specific Pneumonia)एक रोग का प्रधान लक्षण है। 
  • जिस तरफ का फेफड़ा प्रभावित होता है, उधर की छाती में तीव्र दर्द होता है।

विशिष्ट निमोनिया का परिणाम (result of specific pneumonia):-

  • फुफ्फुस शोथ (Specific Pneumonia) में शमन (Resolution) का देर से प्रारंभ होना। 
  • संक्रमण का फुफ्फुसावरण (Pleura) तक फैल जाना। 
  • 'हृदयावरण शोथ एवं मस्तिष्कावरण शोथ (Meningitis) की प्रबल संभावना।
  • भयंकर अवस्था में रोगी को प्रलाप होकर अंत में कोमा-मूर्छा की स्थिति आ जाती है। | 
  • उपयुक्त एंटीबायोटिक्स' को समय पर उचित मात्रा में प्रयोग करने पर लक्षणों में तुरंत सुधार, अन्यथा रोगी की विशेषकर वृद्धावस्था में मृत्यु हो जाती है।

विशिष्ट निमोनिया की चिकित्सा विधि (Treatment method of specific pneumonia):-

  • फुफ्फुस शोथ (Specific Pneumonia) से रोगी को पूर्ण विश्राम आवश्यक (Complete bed rest)| 
  • उसे गरम रखना जब तक कि शरीर ताप, नाडी और श्वास की गति सामान्य नहीं हो जाते। 
  • आजकल इसकी चिकित्सा 'सल्फा ड्रग्स' तथा पेनिसिलीन' एवं अन्य एंटीबायोटिक्स से की जाती है
  • इन दोनों को साथ साथ देना चाहिए। शरीर में शक्ति बनी रहे इसके लिए विटामिन्स तथा मल्टी-विटामिंस (बी. कॉम्पलेक्स) आदि देते रहें। पेट को साफ रखें।

इस फुफ्फुस शोथ (Specific Pneumonia) के आर्टिकल में हमने विशिष्ट निमोनिया (Specific Pneumonia) से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को संग्रह कर आपको दिया, ज्यादा जानकारी और विशिष्ट निमोनिया से समबन्धित सलाह हेतु आप अपने डॉक्टर से समपर्क जरूर करें.

इन जानकारियों को भी पढ़े:-


शेयर करें: