Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

स्वास्थ्य के प्रकार Types of Health in hindi

Health जिसे हम स्वास्थ्य कहते हैं, हमारी सेहत हमारे लिए कितना जरूरी हैं यह बात तो आप अच्छे से जानते होंगे, पर  क्या आपको पता हैं स्वास्थ्य के प्रकार Types of Health in hindi के बारे में? जी हां हमारे सेहत के भी प्रकार होते हैं और यह सभी प्रकार की सेहत हमारी जिन्दगी को चलाने में अपना अहम् रोल अदा करती हैं. चलिए आज हम जानते हैं स्वास्थ्य के प्रकार Types of Health के बारे में- 

जाने स्वास्थ्य के सभी प्रकारों को | Types of Health in hindi

स्वास्थ्य के प्रकार में हम जानेंगे (Types of Health In Hindi)

  • शारीरिक स्वास्थ्य (Physical health)
  • मानसिक स्वास्थ्य (mental health)
  • बौद्धिक स्वास्थ्य (Intellectual health)
  • आध्यात्मिक स्वास्थ्य (Spiritual health)
  • सामाजिक स्वास्थ्य (Social health)

शारीरिक स्वास्थ्य (Physical health):- 

Physical health हमारे शरीर की बाहरी स्थति को दर्शाता है, जिनमें हमारे शरीर की आकृति, देखभाल, किसी काम को करने का तरीका आदि को शारीरिक स्वास्थ्य के अंतर्गत लिया जाता है.

व्यक्ति समय पर भोजन तथा अच्छी नीद तथा स्वास्थ्य से जुडी अच्छी आदतों को अपनाकर अपनी फिजिकल हेल्थ में सुधार ला सकता है.( शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जानेहेल्थ टिप्स )

मानसिक स्वास्थ्य (mental health):- 

यह मस्तिष्क तथा सोच से जुडा विषय है. व्यक्ति को सुख दुःख तथा विभिन्न परिस्थतियों में संयमित व्यवहार तथा परेशानी आने पर उनसें निपटने के लिए अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का होना जरूरी है.

हमें अपनी भावना तथा विचारों को दूसरे के साथ व्यक्त करने की उत्तम स्थति की क्षमता अर्जित करना है. अपने मन की संतुलित स्थति तथा प्रसन्नता व शान्ति से मेंटल हेल्थ को इम्प्रूव किया जा सकता है.

बौद्धिक स्वास्थ्य (Intellectual health):- 

यह मानसिक हेल्थ से जुड़ा है, किसी समस्या अथवा मुद्दे पर अपनी समझ ज्ञान का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेना तथा रचनात्मक कार्य व सोच के प्रोत्साहित होना बौद्धिक स्वास्थ्य के प्रतीक है. सभी के साथ मिलजुलकर रहने अर्थात बहिर्मुखी स्वभाव से इस क्षमता को कुछ हद तक अर्जित किया जा सकता है.(बौधिक विकास के लिए योगा जरूर करें )

आध्यात्मिक स्वास्थ्य (Spiritual health):-

आध्यात्मिक स्वास्थ्य व्यक्ति के निजी मूल्य तथा आदर्श इनमें मिले होते है. अन्य तरीकों से स्वस्थ रहने के उपरांत भी स्पिरिचुअल हेल्थ के बिना इसे समग्र स्वास्थ्य की श्रेणी में नही गिना जाता है.

अपनी लाइफ का टारगेट तथा सही मकसद की तलाश कर सही राह पर चलकर उन्हें पाना आध्यात्मिक स्वास्थ्य की निशानी है. 

सामाजिक स्वास्थ्य (Social health):-

हम सभी सामाजिक प्राणी के अंतर्गत आते है, हमें  सभी के साथ समायोजित होकर रहना पड़ता है. सभी के साथ अच्छे रिश्ते रखकर अपनी सोशल हेल्थ को सुधार जा सकता है. सामाजिक स्वास्थ्य (Social health) आस-पास के खराब माहौल से भी प्रभावित होता हैं. आप अपने सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर और अच्छा बनाने के लिए सही माहौल का चुनाव जरूर करें.

स्वास्थ्य के प्रकार Types of Health in hindi इस आर्टिकल को यदि आपने शुरु से अंत तक पढ़ा हैं तो आपको सभी तरह के हेल्थ के बारे में पता चल गया होगा, और साथ ही स्वास्थ्य के प्रकार को जान कर आप इसके प्रति सजग भी हो गए होंगे. “ स्वास्थ रहें – खुश रहें”

इन जानकारियों को भी जरूर पढ़े-

शेयर करें: