Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

दिल की बीमारी कैसे बढ़ती है | Dil ki bimari kaise badhti hain

दिल की बीमारी - आज बढती आधुनिकता और दुनिया के विकास के साथ-साथ कई बीमारिया भी अपना पैर पसार रहा हैं. इसमें से दिल की बीमारी भी एक हैं। दिल की बीमारी की अनेक वजह हो सकती हैं, दिल की बीमारी धीरे-धीरे बढती जाती हैं और यह एक-एक स्टेज से बढती हैं। लेकिन कैसे बढ़ती जाती है दिल की बीमारी क्या आप यह जानते हैं? यदि नहीं तो चलिए जानते हैं कैसे बढ़ती जाती है दिल की बीमारी, 6 स्टेज में समझिए – 

कैसे बढ़ती जाती है दिल की बीमारी | 6 स्टेज से समझिए

दिल की बीमारी के बढ़ने के 06 स्टेज:- 

  • इस्कीमिक हार्ट डिजीज (Ischemic Heart Disease)
  • एन्जाइना (Angina)
  • मायोकार्डिअल इंफार्शन (Myocardial Infarction)
  • एट्रियल फिब्रिलेशन (Atrial Fibrillation)
  • हार्ट फेल (Heart Failure)
  • कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest)
 

1) इस्कीमिक हार्ट डिजीज (Ischemic Heart Disease):-

धमनियों में प्लैक (वसा की परत) जमा होने लगता है। यह कोलेस्ट्रॉल की वजह से जमता है। हार्ट की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। खून का प्रवाह कम हो जाता है।(जाने - खून की कमी के कारण )

2) एन्जाइना (Angina):-

प्लैक की वजह से हार्ट की मसल्स में दर्द होने लगता है। यह अटैक की चेतावनी भी हो सकती है। जीवन शैली में परिवर्तन करके इस स्थिति को संभाला जा सकता है।

2) मायोकार्डिअल इंफार्शन (Myocardial Infarction):-

इस स्थिति में हार्ट में खून का प्रवाह बाधित होता है। रक्त वाहिकाओं में ब्लड क्लॉट बनने लगता है। ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होने लगता है। जरूरी कोशिकाएं मरने लगती हैं। जितनी ज्यादा कोशिकाएं मृत होंगी, उतना तीव्र हार्ट अटैक हो सकता है।

4) एट्रियल फिब्रिलेशन (Atrial Fibrillation):-

इस स्थिति में धड़कनें असामान्य, अनियमित हो जाती हैं। हार्ट फेल होने और कार्डियके अरेस्ट का यह मुख्य कारण बनती है। (जाने - सीने में जलन क्यों होता हैं?)

5) हार्ट फेल (Heart Failure):-

हार्ट पर सूजन आ जाती है। इससे वह जरूरत के मुताबिक ब्लड पंप नहीं कर पाता। इस स्थिति से हार्ट अटैक होता है।

6) कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest):-

हार्ट अटैक अगर कार्डियक अरेस्ट में बदल जाए तो हार्ट ब्लड पंप करना पूरी तरह बंद कर देता है। कृत्रिम रूप से सांस न दी जाए या छाती को पंप करते हुए मुंह से सांस न दी जाए तो शरीर के अंग और टिश्यू काम करना बंद कर देते हैं। और मौत हो जाती है।

 

तो दोस्तों आपने जाना कैसे बढ़ती जाती है दिल की बीमारी, इन 6 स्टेज को जानने के बाद आप समझ ही गए होंगे. इस आर्टिकल में बताए गयी जानकारी आपको सही और उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। 

शेयर करें: