गलत खानपान से 3 बीमारियों का खतरा
आज के समय में बढती बिमारियों और सेहत संबंधी समस्यायों को कौन नही जानता, और हमारे सेहत के खराबी के पीछे न जाने कितने करान छुपे हुए हैं, उन्ही में से एक हैं गलत खानपान. गलत खानपान का कुप्रभाव हम जानते हुए भी गलत खानपान से अपने आपको और अपने परिवार को बचा नहीं पाते. गलत खानपान से कई तरह की सम्सयाये उत्पन्न होती हैं, आज हम गलत खानपान से होने वाली 3 बिमारी और उसके खतरे को जानेंगे-
Galat Khan Pan Se Hone Wali Bimari-
- हृदय रोग (Heart Disease)
- डायबिटीज (Diabetes)
- कैंसर (Cancer)
01. हृदय रोग (Heart Disease):-
अनहेल्दी डाइट के कारण होने वाले हृदय रोगों में सबसे बड़ा कारण सोडियम अथवा नमक की अधिक मात्रा है। सोडियम की अधिक मात्रा के कारण ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) बढ़ता है। यह रक्तवाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है जिससे हृदय से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हृदय रोग पहलें के समय में एक विषेस रोग माना जात था पर आज के समय में हृदय रोग की संख्या में बढ़ोतरी ही देखने को मिलती हैं. (इसे जाने - दिल की बीमारी होने के कारण )
02. डायबिटीज (Diabetes):-
डायबिटीज होने का मुख्य वजह शरीर में बहुत अधिक शर्करा की मात्रा का बढ़ जाना हैं. भोजन शरीर में शर्करा के रूप में बदलता है, जिसका उपयोग शरीर ऊर्जा के रूप में करता है। मीठे खाद्य पदार्थ शरीर में तेज़ी से अवशोषित होते हैं, जिससे शरीर में शुगर का स्तर ऊपर नीचे होता है। वर्तमान में शुगरी फूड का इस्तेमाल का बड़ा कारण बन रहा है।
इन्हें भी पढ़े:- स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए जाने इन हेल्थ टिप्स को - क्लिक करें
03. कैंसर (Cancer):-
स्वस्थ शरीर के लिए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स यानी प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट्स का सही संतुलन बहुत जरूरी है। वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड के अनुसार अधिक वसा और शर्करा वाले खाद्य पदार्थों जैसे चिप्स, बर्गर, चॉकलेट, बिस्कुट आदि के सेवन से शरीर में मोटापा बढ़ता है। शोध बताते हैं कि मोटापा 12 तरह के कैंसर का कारण बनता है।
गलत खानपान से होने वाली इन 03 बीमारियों से आपको गुजरना पड़ सकता हैं. तो गलत खान पान से होने वाली इन बीमारियों के बारे में जानने के बाद आपको इन चीजो को ध्यान में रख कर जरूर चले. गलत खान पान से जुडी यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इस जानकारियों को शेयर जरूर करें.

