तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को मजबूत बनाने के प्राकृतिक उपाय
नर्वस सिस्टम जिसे हम तंत्रिका तंत्र भी कहते हैं. हमारे शरीर में नर्वस सिस्टम की अहम् भूमिका होती हैं, क्योकि नर्वस सिस्टम के जरिये ही हम चीजो को महसूस कर पते हैं और इसी की वजह से हमारा मष्तिस्क हमारे अंगो को आदेश दे पाता हैं जिसके संकेत से हमारे अंग कार्य कर पाते हैं. इस आर्टिकल में हम तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को मजबूत बनाने के प्राकृतिक उपाय को जानेंगे।
01.नंगे पैर चलना (Walking barefoot):-
जब हम नंगे पैर चलते हैं तो धरती की सतह के इलेक्ट्रॉन शरीर में ट्रंसफार्म होते हैं। इससे फिजियोलॉजिकल बदलाव के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होता है। रोजाना करीब 30 मिनट नंगे पांव नम धरती, मुलायम घास, या रेतीले समुद्र तट पर चलने से आपके तंत्रिका तंत्र और समग्र स्वास्थ्य को काफी फायदा हो सकता।
02.सूरज की रोशनी (The Sunlight)
सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से शरीर को विटामिन डी का उत्पादन करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना 10 से 15 मिनट के लिए बिना किसी सनस्क्रीन लगाए सुबह की धूप लेंआप सैल्मन, टूना, दूध, अंडे और फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल्स से भी विटामिन डी हासिल कर सकते हैं।(यह भी पढ़े - शरीर के लिए जरूरी मिनरल )
03.योग और ध्यान (Yoga and meditation):-
नर्वस सिस्टम को मजबूत करने के लिए योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं योग, ध्यान और उचित श्वास अभ्यास से नर्वस सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है।
04.गहरी सांस लेना (Take a deep breath)
कमजोर तंत्रिका तंत्र से निपटने के लिए गहरी सांस लेना एक आसान और प्रभावी तकनीक है। यह आपको आराम और तनाव को कम करने में मदद करता।
हमेशा सेहतमंद रहने के लिए जाने इन हेल्थ टिप्स को - क्लिक करें और पढ़े
05.मैगनीशियम (Magnesium):-
इस मिनरल की कमी से कई न्यूरोट्रांसमीटर पर प्रभाव पड़ता है, जो नर्व सेल के बीच सिग्नल ट्रांसमिशन को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, यह शरीर के सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। यह मांसपेशियों को रिलेक्स करने में भी मदद करता है।
06.ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid):-
कमजोर नर्वस सिस्टम के खतरे को कम करने के लिए ओमेगा-3 से भरपूर वाद्य पदार्थ रवाएं। ओमेगा-3 फैटी एसिड नर्वस सिस्टम के विकास और कामकाज के लिए महत्वपूर्ण है। ये फैटी एसिड उचित न्यूरॉन कामकाज और बेहतर तंत्रिका संचरण के लिए जरूरी है।
07.कैमोमाइल (Chamomile):-
कैमोमाइल एक लोकप्रिय जड़ी बूटी है, जिसे नर्व को शांत करने और एंजायटी को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह अनिद्रा, हिस्टीरिया, बुरे सपने और नींद की अन्य समस्याओं के उपचार में भी सहायक है।
नर्वस सिस्टम में नेचुरल तरीके से सुधार (Naturally Improved Nervous System):-
- धूम्रपान न करेंकिसी भी तंबाकू उत्पाद का इस्तेमाल न करें।
- भरपूर आराम करें। एक लंबे और व्यस्त दिन के बाद अच्छी नींद लें
- ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखें।
- खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ पिएं। क्योंकि डिहाइड्रेशन नर्वस सिस्टम के लिए अच्छा नहीं है।

