Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

दिनचर्या को कैसे सुधारे (how to improve routine)

दिनचर्या को कैसे सुधारे ? इस सवाल के जवाब में कई बातें हैं जिसे जान कर आप अपने दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं और अपने दिनचर्या को बेहतर बना सकते हैं. लेकिन आज हम ऐसी 04 बातों को जानेंगे जिसके जरिये आप अपने रोजाना के दिनचर्या को बेहतर बना सकते हैं. हमारी दिनचर्या हमारे सेहत और हमारे भविष्य का निर्धारण करती हैं, इसी लिए बेहतर होगा की हम अपने दिनचर्या को बेहतर से बेहतर बना सके –

how to improve daily routine in hindi

दिनचर्या को कैसे सुधारे इसके लिए हम निम्न 4 बातों को जानेंगे-

  • सोशल मीडिया से दुरी (Away from social media)
  • व्यायाम शुरू करें ( start exercising)
  • तनाव न लें (Don't stress)
  • पॉश्चर सही रखें (keep posture right)

1) सोशल मीडिया से दुरी (Away from social media):-

स्वीकारें यह एक लत की तरह हैं साइक्रियाटिक न्यूज के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिक उपयोग से डिप्रेशन बढ़ता हैं। टीनएजर्स में यह आत्मसम्मान कमजोर करता है. सोशल मीडिया से दुरी आपको अपने काम में ध्यान लगाने में मदद करेगा।

सोशल मीडिया से दुरी बनाने के लिए क्या करें : अधिकतर फोन की सेटिंग में डिजिटल वेलबीइंग एंड पैरेंटल कंट्रोल विकल्प होता है। इससे स्क्रीन टाइम जान सकते हैं। उपयोग घटाने के लिए नोटिफिकेशन को बंद रखें। जरूरी पोस्ट पर ही रेस्पॉन्ड करें। टाइम लिमिट तय करें। बाहरी दबाव के लिए दोस्त की मदद ले सकते हैं।

2) व्यायाम शुरू करें ( start exercising):-

30 मिनट की वॉक भी चमत्कारी साबित हो सकता हैं. हार्वर्ड के अनुसार निष्क्रिय जीवन शैली से मानसिक स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ता हैं। (करें यह योगासन और रहे सेहतमंद )

व्यायाम शुरू करने के लिए क्या करें : रोज 30 मिनट.वॉक करें। 15 मिनट की साइकिलिंग भी कारगर हैं। इससे फील गुड हार्मोन एंडॉर्फिन रिलीज होता हैं। जब आप व्यायाम करते हैं तब आपके पसीने के जरिये शरीर की अशुद्धिय जिसे टक्सिक पदार्थ कहा जाता हैं, वह बहार निकल जाता हैं और आपको ताजगी महशुस होती हैं।

3) तनाव न लें (Don't stress):-

तनाव न लें क्योंकि इससे कुछ भी नहीं बदलेगा. वेबएमडी के अनुसार तनाव में स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं, जो भावनाओं को नियंत्रित करने वाले मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं।

तनाव कम करने के लिए क्या करें : जब भी तनाव हो वॉक करें। प्रतिदिन 10 से 15 मिनट डीप ब्रीदिंग करें, और इसके साथ साथ आप मेडिटेशन को भी यदि अपने दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आपके जीवन में तनाव बहुत हद तक कम हो जाता हैं।(देखें बेहतरीन हेल्थ टिप्स )

4) पॉश्चर सही रखें (keep posture right) :-

आप हमेशा यह कोशिश करें की अपना पॉश्चर सही रखें वरना मानसिक ऊर्जा घट जाएगी. हार्वर्ड के अनुसार जब झुक कर बैठते हैं तो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि होती हैइससे आत्मविश्वास कमजोर होता है। और हमारे जीवन में आत्मविश्वास कितना आवश्यक हैं यह हम अच्छे से जानते हैं।

पॉश्चर सही रखने के लिए क्या करें : जब भी आप लम्बे समय के लिए बैठे तो अपने सहूलियत के अनुसार  हर 25 मिनट में सीट से उठ जाएं। पॉश्चर को मदद मिलेगी। रक्त प्रवाह बढ़ेगा। कुर्सी पर बैठते समय पैरों को फर्श पर रखें। उन्हें क्रॉस करके न बैठे।

अपनी दिनचर्या को कैसे सुधारे  इस महत्वपूर्ण सवाल के जवाब के रूप में आपको इस आर्टिकल में बतायी गयी बातो को ध्यान में रखना होगा और अपने routine को improve करने के लिए इन 4 चीजों को फालो करना होगा, दिनचर्या को कैसे सुधारे  (how to improve routine) यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें.

इन्हें भी पढ़े:- 

शेयर करें: