Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

तनाव को कैसे दूर करें

तनाव कही न कही हमारे लाइफ को घेरे रहता हैं और साथ ही साथ कई तरह की अन्य बीमारियों को भी अपने साथ ले कर आता हैं. बेहतर तो यही होगा कि तनाव को बढ़ने न दें। भावनाओं का प्रबंधन सीखें। दुख, चिंता, निराशा जैसी भावनाएं तो आएंगी, परंतु आप उनसे कितना प्रभावित होते हैं यह आपके ऊपर हैं। लेकिन अपने तनाव को कम कैसे करें या किस तरह से हम अपने तनाव को कम कर सकते हैं. इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आज हम आपको इस लेख में डे रहे हैं, जिसके जरियें आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं.

तनाव को दूर करने के अचूक उपाय - Stress Relieve Tips

मेडिटेशन यानी ध्यान करें:-

अध्ययनों से साबित हुआ हैं कि ध्यान करने से तनाव में राहत मिलती हैं। साथ ही इसे ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों में भी कारगर पाया गया हैं। शांत मन से आप सोच-समझकर खाते हैं। आप इस बात पर गौर करते हैं कि आपको ज्यादा फैट या चीनी से मुक्त आहार का सेवन कैसे करना चाहिए।

पढ़े – मेडिटेशन के फायदे

योग-व्यायाम करें:-

व्यायाम करने से शरीर में कॉर्टिसोल की मात्रा नियंत्रण में रहती हैं, जिससे आप तनाव के नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षित रह सकते हैं। योग जैसी गतिविधियों में व्यायाम और ध्यान दोनों का संयोजन शामिल होता है।

जब हम व्यायाम करते हैं तो हमारे बॉडी में कुछ ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो हमें खुशी महसूस करता हैं और यही खुशी हमें हमारे तनाव से लड़ने के लिए प्रेरित करती हैं.

सामाजिक सहयोग:-

परिवार, दोस्त और समाज के अन्य लोगों से मिलने वाला सहयोग भी तनाव को दूर करने में कारगर हो सकता हैं। यदि अकेले रहने से आपको ऊब होती हैं, तनाव घेरता है तो प्रियजनों से मिले-जुलें, कोई टीम गेम खेले. इससे आप अपने मन की शांति भी कर सकते हैं और साथ ही साथ तनाव से मुक्ति भी.

भरपूर नींद लेने की आदत:-

दोस्तों जिस तरह हमारे जीवन में खाना,पीना और वायु जरूरी हैं, उतना ही जरूरी नींद का भी हैं. जब भी हम अपना नींद पूरा नहीं कर लेते तब तक हमें फ्रेश महसूस नहीं होता, और ऐसे करते करते हम तनाव का शिकार हो जाते हैं जिससे निकलने में समय लग जाता हैं. तो याद रखें की हमें तनाव मुक्त रहने के लिए नींद की आवश्यकता होती ही होती हैं.

ज्यादा सोचने की आदत:-

दोस्तों कई लोग ऐसे होते हैं जो छोटी-छोटी बातों के बारे में ज्यादा ही सोचते हैं, जो की कई न कही गलत हैं. किसी चीज के बारे में जब जरूरत से ज्यादा सोचते हैं तो हमारी मानसिक ऊर्जा एक ही जगह पर खपत होने लगती हैं और हमें थकान महसूस होने लगता हैं और कई लोग इसी वजह से चिड़चिड़ा भी हो जाते हैं. और फिर उन्हें तनाव होना सुरु हो जाता हैं. तो कोशिश करें की ज्यादा सोचने से बचे और बात बात पे चिंता करने से बचे.

पढ़े - भूलने की बीमारी के कारण व इलाज 

दोस्तों आप ऊपर बताई गयी टिप्स को अपना कर एक तनाव मुक्त जीवन जी कसते हैं और अपने तन के साथ साथ अपने मन को भी स्वस्थ रख सकते हैं, क्योकि जब तक मन स्वस्थ नहीं होगा तब तक स्वस्थ तन का कोई महत्त्व नहीं माना जाता हैं. तनाव कम करने के लिए बताई गयी बातें यदि आपको अच्छी और उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें. 


शेयर करें: